• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • चीन ने बना दी इलेक्ट्रॉनिक स्किन! 78 डिग्री तापमान में भी नहीं जमेंगे रोबोट के हाथ

चीन ने बना दी इलेक्ट्रॉनिक स्किन! -78 डिग्री तापमान में भी नहीं जमेंगे रोबोट के हाथ

शोधकर्ताओं के मुताबिक यह स्किन ऐसी क्षमता रखती है जिससे यह खुद को ही रिपेयर भी कर सकती है।

चीन ने बना दी इलेक्ट्रॉनिक स्किन! -78 डिग्री तापमान में भी नहीं जमेंगे रोबोट के हाथ

स्किन ऐसी क्षमता रखती है जिससे यह खुद को ही रिपेयर भी कर सकती है।

ख़ास बातें
  • स्किन ऐसी क्षमता रखती है जिससे यह खुद को ही रिपेयर भी कर सकती है।
  • यह ई-स्किन रोबोट्स को छूने का अहसास भी करवाएगी।
  • इससे वैज्ञानिक खोजों को नया बल मिलेगा।
विज्ञापन
चीन तकनीकी के मामले में तेजी से तरक्की करता हुआ आगे बढ़ रहा है। अब रोबोटिक्स से जुड़ी टेक्नोलॉजी में चीन ने एक और कारनामा कर दिखाया है। शोधकर्ताओं ने वहां रोबोट के हाथों के लिए इलेक्ट्रोनिक स्किन तैयार की है जो जमा देने वाली ठंड का सामना भी कर सकती है। चीन ने इस स्किन को पृथ्वी के ध्रुवों पर अपने खोजी अभियान के लिए तैयार किया है, ताकि रोबोट वहां पर जमा देने वाली ठंड में भी काम कर सकें। 

इस नई ई-स्किन में ऐसी क्षमताएं हैं जिससे कि यह अत्यधिक सर्दी में भी काम कर सकती है। चाइना डेली की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्किन माइनस 78 डिग्री सेल्सियस की मार भी झेल सकती है। इस लिहाज से यह ध्रुवों की ठंड में काम करने के लिए बहुत उपयोगी खोज बन जाती है। न सिर्फ तापमान की मार यह झेल सकती है, बल्कि कई और तरह से भी रोबोट लिए उपयोगी बताई गई है। 

यह ई-स्किन रोबोट्स को छूने का अहसास भी करवाएगी, इसके अलावा वे इसके जरिए प्रेशर भी महसूस कर सकेंगे, साथ ही वस्तुओं का आकार भी पता कर सकेंगे। या फिर खास तरह के चिह्न भी पहचान सकेंगे। इस तरह से रोबोट इस स्किन की मदद से अपने आसपास के वातावरण से और ज्यादा बेहतर तरीके से घुल-मिलकर काम कर सकेंगे। जिससे कि वे अपने टास्क को और भी दक्षता के साथ पूरा कर सकेंगे। 

शोधकर्ताओं के मुताबिक यह स्किन ऐसी क्षमता रखती है जिससे यह खुद को ही रिपेयर भी कर सकती है। अगर बहुत अधिक ठंड में यह खराब भी हो जाती है तो इसकी ट्रांसमिशन क्षमता को पुन: स्थापित किया जा सकता है। यानि कि रोबोट्स के हाथों को अगर हल्की फुल्की क्षति पहुंच भी जाती है तो इससे घबराने की जरूरत नहीं होगी। स्किन इसे खुद ही ठीक करेगी और मिशन में किसी तरह की रुकावट पैदा नहीं होने देगी। 

इससे पहले शोधकर्ताओं ने ऐसी ही एक कोशिश 2020 में की थी जब सभी तरह के मौसमों के लिए ऐसी ही स्किन को तैयार किया गया था। यह खुद को ठीक भी कर सकती थी। यह नई खोज उसी सफल परीक्षण का नया वर्जन बताया जा रहा है। शोधकर्ता इसकी क्षमताओं को लेकर बहुत उत्साहित हैं। क्योंकि इससे वैज्ञानिक खोजों को नया बल मिलेगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: E Skin, Electronic Skin, robots, e skin for robots, China, Robotics
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »