• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Planetary Parade 2025: आसमान में निकलेगी ग्रहों की बारात! 21 जनवरी को ऐसे देखें यह अद्भुत नजारा

Planetary Parade 2025: आसमान में निकलेगी ग्रहों की बारात! 21 जनवरी को ऐसे देखें यह अद्भुत नजारा

21 जनवरी को प्लैनेटरी परेड आसमान में देखी जा सकेगी।

Planetary Parade 2025: आसमान में निकलेगी ग्रहों की बारात! 21 जनवरी को ऐसे देखें यह अद्भुत नजारा

इस साल की शुरुआत में ही एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, नेप्च्यून और यूरेनस होंगे साथ।
  • 21 जनवरी को प्लैनेटरी परेड आसमान में देखी जा सकेगी।
  • रात 8.30 बजे से यह नजारा देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Planetary Parade 2025: नए साल का पहला हफ्ता बीत चुका है और इस साल की शुरुआत में ही एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। जिन ग्रहों को आम लोग सिर्फ इंटरनेट पर तस्वीरों में देखते हैं उन्हें आसमान में नंगी आंखों से देखने का मौका मिलने वाला है। यह घटना प्लैनेटरी परेड के दौरान होने वाली है। जनवरी के आने वाले दिनों में प्लैनेटरी परेड आसमान में देखी जा सकेगी। क्या होती है ग्रहों की यह परेड, और इसे कैसे देखा जा सकता है, पूरी जानकारी हम आपको यहां बता रहे हैं। 

प्लैनेटरी परेड, या हिंदी में, ग्रहों की परेड जनवरी के अंत में देखने को मिलने वाली है। यह परेड ग्रहों की एक खास स्थिति के दौरान बनती है। जब पृथ्वी समेत कई ग्रह सूर्य के एक तरफ आ जाते हैं तो आसमान में इनकी लाइन सी दिखाई देती है, जिसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहते हैं। इसे ही प्लेनेटरी परेड कह दिया जाता है। इस साल यह घटना दो बार होने वाली है। 

21 जनवरी 2025 को साल की पहली प्लैनेट परेड होगी। इसमें शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, वरुण (नेप्च्यून), और अरुण (यूरेनस) एकसाथ एक सीधी लाइन में आकर दिखने लगेंगे। NASA के अनुसार, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी उपकरण के देखा जा सकता है। लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलीस्कोप की जरूरत होती है। 

भारत में 21 जनवरी की रात के लगभग 8:30 बजे से यह परेड देखी जा सकेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यह परेड देखने का सबसे उत्तम समय रात 8 बजे से रात 11 बजे के बीच रहेगा। 21 जनवरी बाद 8 मार्च को यह परेड एक बार फिर देखने को मिलेगी। 

मार्च में बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, नेप्च्यून, यूरेनस, और शनि इस परेड में शामिल होंगे। अंतरिक्ष में होने वाली ग्रहों की इस परेड का बेहतर नजारा पाने के लिए मौसम का साफ रहना जरूरी होगा। साथ ही यह नजारा देखने को लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जहां मानव निर्मित लाइटें कम हों। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »