• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पेंटागन ने रिलीज की UFO रिपोर्ट, जानें ‘एलियंस’ को लेकर क्‍या सोचती है अमेरिकी सरकार

पेंटागन ने रिलीज की UFO रिपोर्ट, जानें ‘एलियंस’ को लेकर क्‍या सोचती है अमेरिकी सरकार

Pentagon UFO report : UFO के मामलों की जांच करने वाला पेंटागन का ऑफ‍िस खुफ‍िया एजेंस‍ियों के साथ मिलकर काम करता है। ऑफ‍िस ने जिन रिपोर्टों का विश्‍लेषण किया, उनमें से कई मामलों को अमेरिका की एयरफोर्स के पायलटों ने रिपोर्ट किया था।

पेंटागन ने रिलीज की UFO रिपोर्ट, जानें ‘एलियंस’ को लेकर क्‍या सोचती है अमेरिकी सरकार

Pentagon UFO report : जो 510 रिपोर्टें अमेरिकी सरकार ने जुटाई हैं, उनमें से 144 ऑब्‍जेक्‍ट्स पहले के हैं, जबकि 366 ऑब्‍जेक्‍ट्स को रिपोर्ट में नया मानते हुए शामिल किया गया है।

ख़ास बातें
  • UFO से जुड़ी 510 रिपोर्टें जुटाईं पेंटागन ने
  • अलौकिक जीवों का नहीं मिला कोई सबूत
  • हालांकि अमेरिका UFO को लेकर काफी गंभीर है
विज्ञापन
अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट्स (UFO) को लेकर अमेरिकी सरकार काफी गंभीरता से काम कर रही है। पिछले साल अमेरिका में UFO को लेकर एक सुनवाई हुई थी, जिसमें अमेरिकी सांसद शामिल हुए थे। इस सुनवाई में पहली बार UFO देखे जाने की बात अमेरिकी सरकार के अधिकारी की ओर से स्‍वीकार की गई थी। वहीं, अमेरिकी रक्षा विभाग के हेडक्‍वॉर्टर जिसे पेंटागन (Pentagon) कहा जाता है, वहां एक ऑफ‍िस खोला गया। इस ऑफ‍िस में UFO और UAP (अनआइडेंटिफाइड एरियल फ‍िनॉमिना) से जुड़े मामलों का विश्‍लेषण किया गया। अब जाकर पेंटागन ने अपनी UFO रिपोर्ट को जारी किया है। इसमें क्‍या बताया गया है, आइए जानते हैं।   

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने UFO से जुड़ी 510 रिपोर्टें अबतक जुटाई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार को सरकार ने बताया कि उसे अबतक अलौकिक जीवों यानी एलियंस का कोई सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद अमेरिका ने UFO को खतरा माना है। 

UFO के मामलों की जांच करने वाला पेंटागन का ऑफ‍िस खुफ‍िया एजेंस‍ियों के साथ मिलकर काम करता है। ऑफ‍िस ने जिन रिपोर्टों का विश्‍लेषण किया, उनमें से कई मामलों को अमेरिका की एयरफोर्स के पायलटों ने रिपोर्ट किया था। हमने आपको पहले भी बताया है कि अमेरिका में बड़ी संख्‍या में एयरफोर्स पायलट UFO देखने की जानकारी शेयर करते हैं। 

नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्‍टर के ऑफ‍िस ने UFO को लेकर तैयार की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऐसी घटनाएं प्रतिबंधित और संवेदनशील हवाई क्षेत्र में होती रहती हैं, जोंकि चिंता की बात है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कितने UFO उन जगहों पर देखे गए जहां न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट चलते हैं और न्‍यूक्लियर हथियार रखे जाते हैं। 

जो 510 रिपोर्टें अमेरिकी सरकार ने जुटाई हैं, उनमें से 144 ऑब्‍जेक्‍ट्स पहले के हैं, जबकि 366 ऑब्‍जेक्‍ट्स को रिपोर्ट में नया मानते हुए शामिल किया गया है। रिपोर्ट में इन ऑब्‍जेक्‍ट्स को गुब्‍बारे जैसे ऑब्‍जेक्‍ट और मानव रहित विमान प्रणाली कहा गया है। कुल मिलाकर पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में UFO को एलियंस ने नहीं जोड़ा है, लेकिन इन्‍हें अमेरिका की सुरक्षा के लिए एक खतरे के रूप में देखा है। यह जांच आगे भी जारी रहेगी और आने वाले समय में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »