• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • भारत से ज्यादा जहरीली हवा पाकिस्तान में! दुनिया के टॉप 50 प्रदूषित शहरों में भारत के 39 शहर

भारत से ज्यादा जहरीली हवा पाकिस्तान में! दुनिया के टॉप 50 प्रदूषित शहरों में भारत के 39 शहर

भारत की स्थिति पिछले साल के मुकाबले थोड़ी सुधरी है।

भारत से ज्यादा जहरीली हवा पाकिस्तान में! दुनिया के टॉप 50 प्रदूषित शहरों में भारत के 39 शहर

प्रदूषण के मामले में भारत की स्थिति पिछले साल के मुकाबले थोड़ी सुधरी है।

ख़ास बातें
  • गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी प्रदूषण के स्तर में कमी
  • सबसे ज्यादा प्रदूषित 100 शहरों की लिस्ट में भारत के 65 शहर
  • दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 92.6 माइक्रोग्राम
विज्ञापन
प्रदूषण केवल भारत ही नहीं, दुनिया के सैकड़ों देशों में एक बड़ी समस्या है। हाल ही में एक स्विस कंपनी ने प्रदूषण को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारत की स्थिति पिछले साल के मुकाबले थोड़ी सुधरी है। सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों के लिए जारी की गई टॉप 10 की लिस्ट में भारत अब 5वें नम्बर से नीचे आकर 8वें नम्बर आ गया है। वहीं, भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की बात करें तो इसमें दिल्ली सबसे आगे पाई गई है। राजधानी दिल्ली को इस लिस्ट में ग्लोबल लेवल पर चौथा स्थान मिला है। 

दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों के लिए रिपोर्ट जारी करते हुए स्विस फर्म IQAir ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें भारत सबसे ज्यादा पल्यूशन वाले टॉप 10 देशों की लिस्ट में 8वें नम्बर पर आया है। पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में पीएम 2.5 का लेवल आधार माना गया है। PM 2.5 लेवल बताते हुए भी कंपनी के आंकड़े कहते हैं कि भारत में यह 53.3 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है। रिपोर्ट के अनुसार यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा सेफ लिमिट कहे जाने वाले आंकड़े से 10 गुना ज्यादा है। 

यह सर्वे दुनिया के 131 देशों में किया गया है जिसमें कंपनी ने 30 हजार से ज्यादा ग्राउंड मॉनिटरों का इस्तेमाल किया। कंपनी ने भारत के 7300 शहरों को इस रैंकिंग में शामिल किया है। रिपोर्ट कहती है कि भारत का ट्रांसपोर्ट सेक्टर PM 2.5 पल्यूशन में 20 से 35 प्रतिशत का योगदान देता है। इसके अलावा इंडस्ट्रीज, कोयला जलाने वाले पावर प्लांट और बायोमास बर्निंग भी प्रदूषण के मुख्य स्रोत हैं। 

दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की बात करें तो पाकिस्तान का लाहौर लिस्ट में पहले स्थान पर है। उसके बाद चीन का होटन शहर दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बताया गया है। तीसरे नम्बर पर भारत के राजस्थान का भिवाड़ी आता है। वहीं, दिल्ली को इस लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा गया है। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 92.6 माइक्रोग्राम बताया गया है, जो कि सेफ लिमिट से 20 गुना ज्यादा है। 

सबसे ज्यादा प्रदूषित 100 शहरों की बात करें तो रिपोर्ट कहती है कि भारत के 65 शहर इस लिस्ट में शामिल हैं। जबकि इससे पहले भारत के 61 शहर इस लिस्ट में शामिल थे। दिल्ली और नई दिल्ली इस लिस्ट में टॉप 10 के भीतर आते हैं। दिल्ली के लिए अच्छी खबर ये है कि अब यह दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी के टैग से मुक्त हो गई है। नई दिल्ली अब दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर चाड की एनजामेना है जो दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी है। 

दिल्ली से सटे गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी आई है। प्रदूषण का यह स्तर भारतीय लोगों के लिए बेहद खतरनाक बताया गया है, खासकर दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में। सबसे ज्यादा खतरा नवजातों और बच्चों के लिए बताया गया है क्योंकि उनके फेफड़े विकसित हो रहे होते हैं। वहीं, बीमार रहने वाले बुजुर्गों के लिए भी प्रदूषण बड़ा खतरा बताया गया है। खासतौर पर अस्थमा, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्ग। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »