New York is sinking : न्‍यू यॉर्क शहर का जोशीमठ जैसा हाल! जमीन में धंस रहा, जानें पूरा मामला

New York is sinking : रिपोर्ट में न्‍यू यॉर्क के धंसने की वजह मानवीय और प्राकृतिक दोनों बताई गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 सितंबर 2023 15:31 IST
ख़ास बातें
  • न्‍यू यॉर्क शहर को लेकर आई नासा की रिपोर्ट
  • स्‍टडी में कहा गया, शहर धंस रहा है
  • कई इलाके तेजी से नीचे की ओर जा रहे हैं

वैज्ञानिकों ने साल 2016 से 2023 के बीच अपनी स्‍टडी में शहर के कई इलाकों की पहचान की, जो धंस रहे हैं।

Photo Credit: Pixabay

उत्तराखंड के प्राचीन और जाने-माने शहर ‘जोशीमठ' के धंसने की खबर ने कुछ महीनों पहले हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया था। कुछ ऐसा ही हाल अमेरिकी शहर न्‍यू यॉर्क का हो रहा है (New York is sinking)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्‍यू यॉर्क शहर धीरे-धीरे अपने वजन के कारण दब रहा है। रिपोर्ट में न्‍यू यॉर्क के धंसने की वजह मानवीय और प्राकृतिक दोनों बताई गई है।   

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी और रटगर्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने साल 2016 से 2023 के बीच अपनी स्‍टडी में शहर के कई इलाकों की पहचान की, जो धंस रहे हैं। इसके लिए इंटरफेरोमेट्रिक सिंथेटिक एपर्चर रडार (InSAR) नामक रिमोट सेंसिंग तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि न्‍यू यॉर्क में लागार्डिया का रनवे 3.7 मिलीमीटर सालाना की दर से नीचे दब रहा है, जबकि आर्थर ऐश स्टेडियम 4.6 मिलीमीटर सालाना की दर से दब रहा है। दोनों ही इलाके उस जगह पर बने हैं, जहां पहले लैं‍डफ‍िल साइट हुआ करती थी।  

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समुद्र का जलस्‍तर बढ़ने के कारण न्‍यू यॉर्क शहर के डूबने का खतरा बढ़ रहा है। यही नहीं, भविष्‍य में इस शहर को तूफान और बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। स्‍टडी में पता चला है कि शहर के वो इलाके धंस रहे हैं, जहां अतीत में पृथ्‍वी की सतह से जुड़े बदलाव हुए हैं। वहां बिल्डिंग के बनने से जमीन पर दबाव बढ़ गया। 
Advertisement

शहर के इलाकों के धंसने की वजह हिमयुग की हजारों साल की प्राकृतिक प्रक्रियाओं को भी माना गया है। न्‍यू यॉर्क शहर को लेकर कहा जाता है कि यह बर्फ की चादर के बाहर उठी हुई जमीन पर है। स्‍टडी में कहा गया है कि शहर का महानगरीय इलाका हर साल लगभग 1.6 मिलीमीटर धंसता जा रहा है। 
Advertisement

दिलचस्‍प यह है कि स्‍टडी में कुछ ऐसे इलाकों का भी पता चला है जो धंसने की बजाए ऊपर उठ रहे हैं। इनमें पूर्वी विलियम्सबर्ग, ब्रुकलिन और वुडसाइड, क्वींस शामिल है। ऐसा क्‍यों हो रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.