जीरो ग्रैविटी में अंतरिक्ष यात्रियों ने कैसे मनाया नया साल, देखें वीडियो

अभियान 68 के क्रू मेंबर्स पर पूरी दुनिया की नजरें हैं, क्‍योंकि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन इस वक्‍त एक चुनौती से जूझ रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 16:29 IST
ख़ास बातें
  • नासा और रूस की स्‍पेस एजेंसियों ने शेयर किया वीडियो
  • हॉॉलिडे के मूड में दिख रहे हैं अंतरिक्ष यात्री
  • दोनों एजेंसियों ने अलग-अलग वीडियो शेयर किए हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्री जीरो ग्रैविटी यानी शून्‍य गुरुत्‍वाकर्षण में अपनी बात कह रहे हैं।

पूरी दुनिया में नए साल (New Year 2023) का आगाज हो गया है। जमीन से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में मौजूद इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) भी नए साल में प्रवेश कर चुका है। वहां मौजूद अभियान 68 (Expedition 68) के 7 क्रू मेंबर्स ने क्रिसमस और नया साल के हॉल‍िडे को सेलिब्रेट किया। इसके 2 वीडियो आए हैं। दिलचस्‍प बात यह है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) और रूस के स्‍पेस एजेंसी ने अलग-अलग वीडियो रिलीज किए हैं। नासा के वीडियो में 4 अंतरिक्ष यात्री दिखाई देते हैं, जबकि रूस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में 3 अंतरिक्ष यात्री हैं।   

रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपयेव ने अपने वीडियो में कहा कि घर की तरह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में भी नए साल पर पेड़ लगाने और आईएसएस के इंटीरियर को सजाने की परंपरा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्री जीरो ग्रैविटी यानी शून्‍य गुरुत्‍वाकर्षण में अपनी बात कह रहे हैं। सर्गेई प्रोकोपयेव के साथ दिमित्री पेटेलिन और अन्ना किकिना वीडियो में मौजूद हैं। 
 

वहीं, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने अपना वीडियो पहले ही अपलोड कर दिया था। वीडियो में तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों के अलावा एक जापानी एस्‍ट्रोनॉट को भी देखा जा सकता है, जो यह कहते हैं कि वह नए साल में ऑर्बिट में होने वाले पहले सूर्योदय की तस्‍वीर लेंगे। इसके अलावा, नासा ने सांता की टोपी और हॉलिडे वाला स्‍वेटर पहने हुए अंतरिक्ष यात्रियों की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। 
Advertisement



अभियान 68 के क्रू मेंबर्स पर पूरी दुनिया की नजरें हैं, क्‍योंकि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन इस वक्‍त एक चुनौती से जूझ रहा है। वहां सितंबर में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पहुंचे सोयुज स्‍पेसक्राफ्ट में कूलेंट लीक हुआ है और स्‍पेसक्राफ्ट में एक छोटे छेद का भी पता चला है। अगले कुछ दिनों में रूस को यह बताना है कि वह तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर कैसे वापस लाएगा। इस परेशानी में उसे नासा का सहयोग भी मिल रहा है। नासा तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की मदद लेने पर भी विचार कर रही है। हालांकि ऐसा तब किया जाएगा, जब रूस अपने हाथ खड़े कर दे और नासा के पास मौजूद विकल्‍प भी काम ना आएं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.