अब स्मार्टफोन बनेंगे नेत्रहीनों की 'आंख'

अब स्मार्टफोन बनेंगे नेत्रहीनों की 'आंख'
विज्ञापन
वैज्ञानिक ऐसी मोबाइल टेक्नोलॉजी डेवलप कर रहे हैं, जिसके सहारे नेत्रहीन लोग अपने स्मार्टफोन और टैबलेट के जरिए आसपास देख पाएंगे। ब्रिटेन स्थित लिंकलोन यूनिवर्सिटी में काम कर रहे कंप्यूटर विज़न और मशीन लर्निंग के विशेषज्ञों इस तकनीक पर काम कर रहे हैं।

ये वैज्ञानिक स्मार्ट विज़न सिस्टम को मोबाइल डिवाइस में डालना चाहते हैं, ताकि नेत्रहीन या कम दिखाई देने वाले लोगों को अनजान इलाकों में चलने-फिरने में मदद मिल सके.

इस तकनीक पर हुए शुरुआती शोध के मुताबिक, रिसर्च टीम नए स्मार्टफोन व टैबलेट में कलर और डेप्थ सेंसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके 3डी मैपिंग और लोकलाइजेशन, नेविगेशन और रिकोगनिशन (पहचान) जैसे फीचर को एक्टिव करना चाहती है.

इसके बाद टीम एक इंटरफेस डेवलप करेगी. इसमें नेत्रहीनों को कंपन, आवाज या बोले जाने वाले शब्द के सहारे आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी.

परियोजना प्रमुख निकोला बेलोटो ने कहा, "यदि लोग स्मार्टफोन जैसे डिवाइस में मौजूद टेक्नोलॉजी का उपयोग कर पाएंगे, तो उन्हें ऐसे अन्य डिवाइस का उपयोग नहीं करना पड़ेगा, जिससे उन्हें अपनी स्थिति के बारे में अत्यधिक सजग रहना पड़ता है।"

इस टेक्नोलॉजी के तहत मोबाइल या टैबलेट में लगे सेंसर से आसपास की वस्तुओं की पहचान की जाएगी और उसकी जानकारी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे शख्स को दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "ऐसे स्मार्टफोन ऐप हालांकि पहले से मौजूद हैं, जो वस्तुओं की पहचान कर सकते हैं या जगह के बारे में बोल कर बता सकते हैं।"

बेलोटो ने कहा, "हमारा मकसद हालांकि ऐसे सिस्टम को डेवलप है, जो यह समझ सकता हो कि एक आदमी आसपास की चीजों के बारे में किस प्रकार महसूस करता है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Tablets

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »