• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • एंटीबायोटिक दवाईयां खाने वाले सावधान! 2050 तक 4 करोड़ लोगों की जा सकती है जान स्टडी

एंटीबायोटिक दवाईयां खाने वाले सावधान! 2050 तक 4 करोड़ लोगों की जा सकती है जान- स्टडी

एंटीबायोटिक दवाईयों के बार-बार इस्तेमाल से बिमारी से जुड़े बैक्टीरिया, वायरस धीरे-धीरे रसिस्टेंस पैदा कर लेते हैं, जिससे दवाईयों का असर होना बंद हो जाता है। 1

एंटीबायोटिक दवाईयां खाने वाले सावधान! 2050 तक 4 करोड़ लोगों की जा सकती है जान- स्टडी

Photo Credit: Pixabay/Vika_Glitter

एंटीबायोटिक दवाईयों का बढ़ता इस्तेमाल 4 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकता है- स्टडी

ख़ास बातें
  • स्टडी में 204 देशों से 52 करोड़ डेटा पॉइंट्स को खंगाला गया
  • एंटीबायोटिक-रसिस्टेंस इंफेक्शन से बढ़ रही मौतें
  • 1990-2021 के बीच 10 लाख मौतें एंटीमाइक्रोबियल रसिस्टेंस (AMR) के कारण
विज्ञापन
एंटीबायोटिक दवाईयों का बढ़ता इस्तेमाल 4 करोड़ लोगों की मौत का कारण बन सकता है। हाल ही में हुई एक स्टडी कहती है कि अगर एंटीबायोटिक दवाईयों का ऐसे ही धड़ल्ले से इस्तेमाल होता रहा तो 2050 तक यह 4 करोड़ लोगों की जान ले लेगा। 

एंटीबायोटिक के बार-बार इस्तेमाल से बिमारी से जुड़े बैक्टीरिया, वायरस धीरे-धीरे रसिस्टेंस पैदा कर लेते हैं, जिससे कुछ समय बाद दवाईयों का असर होना बंद हो जाता है। इन्हें एंटीबायोटिक-रसिस्टेंस इंफेक्शन कहा जाता है। यानी ऐसे इंफेक्शन जिन पर अब एंटीबायोटिक दवाईयों का असर ही नहीं होगा। 

The Lancet में इससे संबंधित एक स्टडी पब्लिश की गई है, जो कहती है कि एंटीबायोटिक रसिस्टेंस के कारण होने वाली मौतें लगातार बढ़ रही हैं। यह बढ़ोत्तरी आने वाले दशकों में और तेज होने वाली है। स्टडी के सीनियर लेखक, और इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन, वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, के डायरेक्टर क्रिस्टॉफर जे एल मुर्रे के मुताबिक,  'यह एक बड़ी समस्या है, और अभी यह ऐसे ही बनी रहेगी'। 

शोधकर्ता लगातार चेता रहे हैं कि एंटीबायोटिक रसिस्टेंस साधारण इंफेक्शन को भी घातक बना रहा है। रसिस्टेंस पैदा होने के बाद इसके इलाज में बहुत समय लग रहा है। स्टडी में 204 देशों से 52 करोड़ डेटा पॉइंट्स को खंगाला गया जिसमें इंश्योरेंस क्लेम, डेथ सर्टीफिकेट, हॉस्पिटल डिस्चार्ज आदि के रिकॉर्ड शामिल थे। एनालिसिस के बाद पाया गया कि 1990 से 2021 के बीच 10 लाख के लगभग मौतें एंटीमाइक्रोबियल रसिस्टेंस (AMR) के कारण हुई थीं। शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि एंटीमाइक्रोबियल रसिस्टेंस के कारण होने वाली मौतों की दर अभी लगातार बढ़ती रहेगी। 

यहां पर एक और चौंकाने वाली बात कही गई है। स्टडी कहती है कि एंटीमाइक्रोबियल रसिस्टेंस के कारण होने वाली मौतों में बच्चों और बुजुर्गों में बिल्कुल विपरीत पैटर्न देखने को मिल रहा है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों की AMR मौतों की दर 1990 से 2021 के बीच 50% कम हो गई है, जबकि 70 साल या उससे ऊपर के बुजर्गों के लिए यह दर 80 प्रतिशत तक बढ़ गई है। यह पैटर्न आगे भी जारी रहने का अनुमान है, इसलिए बुजुर्गों को एंटीबायोटिक रसिस्टेंस से ज्यादा खतरा होने वाला है। 

स्टडी मांग करती है कि एंटीबायोटिक रसिस्टेंस को जीतने के लिए बड़े प्रयास करने की जरूरत है। सबसे पहले तो कोशिश हो कि इंफेक्शन को होने से रोका जाए, लोगों को एंटीबायोटिक रसिस्टेंस के बारे में अवगत कराया जाए ताकि खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन में भी एंटीबायोटिक इस्तेमाल न हो। बल्कि साधारण इलाज जैसे नमक के पानी के गरारे, या औषधीय काढ़ा आदि तरीकों से इंफेक्शन को ठीक करने की कोशिश की जाए। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »