करवाचौथ पर आज अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगी 2 महिलाएं, ऐसे देखें LIVE

ISS spacewalk : दोनों यात्री मेंटनेंस के काम के लिए ISS से बाहर निकलेंगी।

करवाचौथ पर आज अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगी 2 महिलाएं, ऐसे देखें LIVE

Photo Credit: Nasa

अंतरिक्ष यात्री- ‘जैस्मीन मोघबेली’ और ‘लोरल ओ हारा’ आज आईएसएस पर स्‍पेसवॉक करेंगी।

ख़ास बातें
  • पूरी तरह से महिलाओं पर निर्भर होगी स्‍पेसवॉक
  • आईएसएस पर मेंटनेंस के काम के लिए निकलेंगी बाहर
  • 7 घंटे तक अंतरिक्ष में रहेंगी
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में स्‍पेसवॉक का मौका हर किसी अंतरिक्ष यात्री को नहीं मिलता। ऐसी घटनाएं और दुर्लभ हो जाती हैं, जब स्‍पेसवॉक पूरी तरह से महिलाओं द्वारा की जाए। यह संयोग ही है कि करवाचौथ के मौके पर आज आईएसएस पर यह होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार, आज शाम 5.35 बजे से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की 2 महिला अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगी। दोनों यात्री मेंटनेंस के काम के लिए ISS से बाहर निकलेंगी। खास यह है कि इस साल आईएसएस पर 12 स्‍पेसवॉक की जा चुकी हैं, लेकिन आईएसएस के इतिहास में सिर्फ 3 स्‍पेसवॉक ऐसी हुई हैं, जिन्‍हें महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने पूरा किया। 

नासा के ब्‍लॉग में बताया गया है कि अंतरिक्ष यात्री- ‘जैस्मीन मोघबेली' और ‘लोरल ओ हारा' आज आईएसएस पर स्‍पेसवॉक करेंगी। इसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार शाम 5:35 बजे से होगी। यह एक मेंटनेंस वर्क होगा, जिसमें रेडियो कम्‍युनिकेशन गियर का मेंटनेंस और हार्डवेयर की अदला-बदली शामिल है। 

अनुमान है कि यह स्‍पेसवॉक 7 घंटों तक चलेगी। जैस्मीन मोघबेली और लोरल ओ हारा, स्‍पेस स्‍टेशन पर गए एक्‍सपीडिशन 70 का हिस्‍सा है। यह टीम बीते 27 सितंबर को आईएसएस पर पहुंची थी। इस स्‍पेसवॉक को ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है। नासा टीवी और नासा यूट्यूब चैनल पर इसे देखा जा सकेगा। नासा के ऐप भी इसे लाइव दिखाया जाएगा। 

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में तैनात है। यह कई देशों का जॉइंट प्रोजेक्‍ट है, जिसमें अमेरिका और रूस भी शामिल हैं। आईएसएस पर अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल हमेशा तैनात रहता है और विज्ञान से जुड़े प्रयोगों व दूसरे कामों को पूरा करता है। आईएसएस पूरी पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है। यह जिन देशों के ऊपर से गुजरता है, उसकी जानकारी शेयर करता है। अगले कुछ वर्षों में ISS को डीऑर्बिट कर दिया जाएगा यानी भविष्‍य में इसे हटा दिया जाएगा। इसकी टाइमलाइन 2030 तय की गई है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »