मंगल ग्रह से धरती पर आ रहे हैं ये सैंपल, जानें कब तक पहुंचेंगे?

ESA Earth Return Orbiter और इसका नासा द्वारा प्रदान किया गया कैप्चर, कंटेनमेंट और रिटर्न सिस्टम प्रोग्राम आर्किटेक्चर के महत्वपूर्ण तत्व बने हुए हैं।

मंगल ग्रह से धरती पर आ रहे हैं ये सैंपल, जानें कब तक पहुंचेंगे?

Photo Credit: Twitter/ @NASA

वर्तमान में नासा का Perseverance रोवर मंगल ग्रह में सैंपल कलेक्शन के प्रोसेस में लगा हुआ है

ख़ास बातें
  • Perseverance रोवर मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में सैंपल कलेक्शन में लगा है
  • इस अभियान में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का योगदान भी शामिल है
  • अभी तक 11 रॉक कोर सैंपल और एक वायुमंडलीय सैंपल को इकट्ठा किया गया है
विज्ञापन
NASA 2033 में मंगल ग्रह से इक्ट्ठा किए सैंपल को धरती पर वापस लाने की तैयारी पूरी कर चुका है। अमेरिकी एजेंसी ने जानकारी दी है कि उसने अपने मार्स सैंपल रिटर्न प्रोग्राम (NASA Mars Sample Return Campaign) के लिए सिस्टम आवश्यकताओं की समिक्षा पूरी कर ली है, जो वैचारिक डिजाइन चरण के पूरा होने के करीब है। इस अभियान में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का योगदान भी शामिल है।

NASA का कहना है कि इस चरण के दौरान, प्रोग्राम टीम ने वैज्ञानिक रूप से चुने गए सैंपल को वापस लाने के लिए आर्किटेक्चर का मूल्यांकन करके उसमें सुधार किए हैं। वर्तमान में नासा का Perseverance रोवर मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में सैंपल कलेक्शन के प्रोसेस में लगा हुआ है। NASA का मानना है कि इस आर्किटेक्चर से भविष्य के मिशनों की जटिलता को कम करने और सफलता की संभावना को बढ़ाने की उम्मीद है।

वाशिंगटन में नासा मुख्यालय में विज्ञान के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर थॉमस ज़ुर्बुचेन (Thomas Zurbuchen) ने कहा, "अवधारणात्मक डिजाइन चरण तब होता है जब एक मिशन योजना के हर पहलू को एक माइक्रोस्कोप के तहत रखा जाता है।" उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, "योजना में कुछ महत्वपूर्ण और लाभप्रद परिवर्तन हैं, जिन्हें सीधे तौर पर जेज़ेरो में पर्सेवरेंस की हालिया सफलताओं और हमारे मंगल हेलीकॉप्टर के अद्भुत प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।"

नसा ने जानकारी दी है कि मार्स सैंपल रिटर्न अभियान में अब सैंपल फेच रोवर या उससे जुड़े दूसरे लैंडर को शामिल नहीं किया जाएगा। सैंपल रिट्रीवल लैंडर में दो सैंपल रिकवरी हेलीकॉप्टर शामिल होंगे, जो इनजेनिटी हेलीकॉप्टर के डिजाइन पर आधारित है, जिसने मंगल पर 29 उड़ानें भरी हैं। हेलीकॉप्टर मंगल की सतह पर संचित नमूनों को इक्ट्ठा करने के लिए एक माध्यमिक क्षमता प्रदान करेंगे।

ESA Earth Return Orbiter और इसका नासा द्वारा प्रदान किया गया कैप्चर, कंटेनमेंट और रिटर्न सिस्टम प्रोग्राम आर्किटेक्चर के महत्वपूर्ण तत्व बने हुए हैं। अर्थ रिटर्न ऑर्बिटर और सैंपल रिट्रीवल लैंडर के लिए क्रमशः 2027 और 2028 में नियोजित लॉन्च तिथियों के साथ, सैंपल के 2033 में पृथ्वी पर आने की उम्मीद है।

NASA का कहना है कि मार्स सैंपल रिटर्न कैंपेन का पहला चरण पहले से ही प्रगति पर है। 18 फरवरी, 2021 को Jezero Crater पर उतरने के बाद से Perseverance रोवर ने 11 वैज्ञानिक रूप से चुने गए रॉक कोर सैंपल और एक वायुमंडलीय सैंपल को कलेक्ट किया है।

NASA ने ब्लॉग में लिखा है कि मंगल ग्रह के नमूनों को पृथ्वी पर लाने से दुनिया भर के वैज्ञानिकों को खास उपकरणों का उपयोग करके सैंपल की जांच करने की अनुमति मिलेगी और आने वाली पीढ़ियां उनका अध्ययन करने में सक्षम होंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »