1000 प्रकाशवर्ष दूर जन्म ले रहा नया सूरज! नासा ने James Webb Telescope से खींची फोटो

नासा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तारे की फोटो को शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 सितंबर 2023 14:45 IST
ख़ास बातें
  • नए बनने वाले तारे के चारों ओर तेज रोशनी दिख रही है।
  • यह तारा धरती से 1000 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है।
  • जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप (JWST) अब तक का सबसे पावरफुल टेलीस्कोप है।

नासा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तारे की फोटो को शेयर किया है।

Photo Credit: NASA

नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप (James Webb Space Telescope) अब मनुष्य की आंखों के लिए ब्रह्मांड में दूर तक देखने की शक्ति बन चुका है। जेम्स वेब स्पेस टेलीकस्कोप (JWST) अब तक का सबसे पावरफुल टेलीस्कोप है जो मनुष्य ने ईजाद किया है। अब इस सुपर टेलीस्कोप ने एक तारे या यूं कहें सूरज जैसे एक खगोलीय पिंड के जन्म की प्रक्रिया को फोटो में कैद किया है। यह एक अद्भुत घटना है जिससे पता चलता है कि हजारों सालों पहले जन्म के समय हमारा सूर्य कैसा दिखता होगा। टेलीस्कोप ने जिस तारे की इमेज कैप्चर की है वो अभी अपनी शुरुआती स्टेज में है, और इसके दोनों छोरों यानि ध्रुवों पर से सुपरसोनिक स्पीड में रोशनी फूटती दिख रही है। 
 
नासा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तारे की फोटो को शेयर किया है। नए बनने वाले तारे के चारों ओर जो रोशनी दिखती है, उसे हर्बीज हारो (Herbig-Haro) ऑबजेक्ट्स के नाम से जाना जाता है। स्पेस एजेंसी के मुताबिक यह तारा धरती से 1000 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है। जिस तारामंडल में इसका जन्म हुआ है इसे पर्सियस (Perseus) तारामंडल के नाम से जाना जाता है। नासा ने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है। आप भी देखें ये अद्भुत नजारा- 

Advertisement
NASA ने इमेज शेयर करते हुए लिखा है, "अगर हम सूरज के जन्म के समय की कोई फोटो ले पाते तो यह कुछ ऐसा ही दिखता। @NASAWebb इमेज में जो चीज दिख रही है यह एक नया जन्मता तारा है जिसके पोल पर से सुपरसोनिक स्पीड में गैस स्पेस में फेंकी जा रही है। यह अभी कुछ "हजार साल पुराना ही है, लेकिन जब यह बड़ा होगा तो यह हमारे सूरज जैसा ही होगा।"

नासा ने प्रक्रिया के बारे में आगे बताते हुए कहा कि नये जन्म लेते तारे के दोनों छोरों पर से जब गैस के जेट फूटकर स्पेस में मौजूद आसपास की गैस और धूल से टकराते हैं तो Herbig-Haro बनता है। नासा ने कहा कि यह नया तारा एक क्लास-0 प्रोस्टार है जो कुछ हजार साल पुराना ही है। इसका भार हमारे सूरज के सिर्फ 8 प्रतिशत भार के बराबर ही है। लेकिन यह धीरे धीरे हमारे सूरज जैसा ही आकार ले लेगा। 
Advertisement

नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) 2021 में लॉन्च किया गया था। इसने 2022 से अपना काम करना शुरू कर दिया था जिसमें इसने डेटा इकट्ठा करना शुरू किया था। परिचालन में आने के बाद जेम्स वेब टेलीस्कोप ने पहले से मौजूद कई आकाशगंगाओं का पता लगाया है, इसने कई ब्लैक होल्स को खोजा है। यह हबल टेलीस्कोप (Hubble Telescope) से 100 गुना ज्यादा पावरफुल बताया जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.