37 अरब रुपये खर्च करके Nasa ने बंद किया ‘VIPER’ मिशन, 2025 में थी लॉन्चिंग, जानें वजह

Nasa VIPER mission : मिशन 100 दिनों के लिए प्रस्‍तावित था, जिसे साल 2025 तक लॉन्‍च किया जाना था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अगस्त 2024 14:20 IST
ख़ास बातें
  • Nasa ने VIPER मिशन को किया खत्‍म
  • 450 मिलियन डॉलर कर दिए थे खर्च
  • बजट की कमी के कारण मिशन हुआ स्‍थगित

नासा ने या तो मिशन को स्‍क्रैप कर दिया है या संभावित रूप से इंडस्‍ट्री को बेच दिया है।

Photo Credit: Nasa

दुनिया की सबसे बड़ी स्‍पेस एजेंसी नासा (Nasa) बजट की कमी से जूझ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, नासा ने अपने अपकमिंग रोबोटिक मिशन, VIPER को स्‍क्रैप कर दिया है। VIPER का पूरा नाम वोलेटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर है। इस रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारा जाना था। नासा चाहती थी कि रोवर वहां पहुंचकर बर्फ के भंडार का पता लगाए। मिशन 100 दिनों के लिए प्रस्‍तावित था, जिसे साल 2025 तक लॉन्‍च किया जाना था। कहा जा रहा है कि नासा ने या तो मिशन को स्‍क्रैप कर दिया है या संभावित रूप से इंडस्‍ट्री को बेच दिया है।   

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, VIPER मिशन को खत्‍म करने का फैसला 17 जुलाई को एक टेलीकॉन्‍फ्रेंस में हुआ। मिशन को रद्द करने से नासा को 84 मिलियन डॉलर की बचत होने की उम्मीद है। इस प्रोग्राम में स्‍पेस एजेंसी अबतक लगभग 450 मिलियन डॉलर (लगभग 37 अरब रुपये) खर्च कर चुकी है, जिसमें लॉन्च की कॉस्‍ट शामिल नहीं है। 

इतनी दूर तक पहुंचकर प्रोग्राम को कैंसल करना स्‍पेस एजेंसी के लिए निराशाजनक हो सकता है। हालांकि उसकी लीडरशिप का जोर इस बात पर है कि प्रोग्राम पर जितना काम किया गया, वह सफल रहा। सिर्फ बजट की वजह से मिशन को खत्‍म किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिस समय VIPER मिशन को खत्‍म किया गया, रोवर पूरी तरह से तैयार था और एनवायरनमेंटल टेस्टिंग से गुजर रहा था। यह टेस्टिंग कन्‍फर्म करती है कि रोवर अंतरिक्ष के कठोर माहौल को झेल पाएगा या नहीं। स्‍पेस एजेंसी अब यह देख रही है कि VIPER में लगाए गए साइंटिफ‍िक इंस्‍ट्रूमेंट्स का दोबारा इस्‍तेमाल किस तरह से किया जाए। 
Advertisement

नासा को भरोसा है कि भविष्‍य में भेजे जाने वाले मून मिशनों से वह उन लक्ष्‍यों को हासिल कर लेगी, जो VIPER मिशन से पूरे होते। स्‍पेस एजेंसी के कई मून मिशन प्रस्‍तावित हैं। आर्टिमिस मिशन (Artemis) उनमें प्रमुख है। इसके तहत इंसानों को एक बार फ‍िर चांद पर भेजने की तैयारी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.