• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 9.27 लाख किलोमीटर दूर से शनि ग्रह की खींची अद्भुत फोटो! NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट का कारनामा

9.27 लाख किलोमीटर दूर से शनि ग्रह की खींची अद्भुत फोटो! NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट का कारनामा

शनि के चंद्रमा Titan पर 2005 में पहली बार किसी मानव निर्मित वस्तु को उतारा गया था।

9.27 लाख किलोमीटर दूर से शनि ग्रह की खींची अद्भुत फोटो! NASA के Cassini स्पेसक्राफ्ट का कारनामा

Photo Credit: NASA

NASA ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फोटो को पोस्ट किया है।

ख़ास बातें
  • फोटो में शनि ग्रह के छल्ले बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
  • इस फोटो को कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने खींचा है।
  • कहा गया है कि फोटो 9,27,000 किलोमीटर की दूरी से ली गई है।
विज्ञापन
शनि के चंद्रमा की अद्भुत फोटो नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने शेयर की है। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए यह फोटो किसी तोहफे से कम नहीं है। इस फोटो में शनि ग्रह के छल्ले बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। साथ में इसका चंद्रमा दिखाई दे रहा है। फोटो में जो नजारा कैमरे ने कैद किया है, वह वाकई सांसें थामने वाला है। इस फोटो को कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने खींचा है। कहा गया है कि फोटो 9,27,000 किलोमीटर की दूरी से ली गई है।

NASA ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस फोटो को पोस्ट किया है। जिसमें शनि ग्रह को करीब से देखा जा सकता है। इसके रिंग्स बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने जूम करके इसे कैमरे में कैद किया है। यह इस गैसीय ग्रह के वायुमंडल, चुम्बकीयमंडल, चंद्रमाओं, और इसके छल्लों के बारे में स्टडी कर रहा है। नासा ने फोटो शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन के रूप में कुछ जानकारी भी दी है। नासा ने लिखा है, 'फोटो में दिख रहा झुकाव कैसिनी की नजरों से दिख रहा है, शनि ग्रह भी पृथ्वी के जैसा ही हल्का झुका हुआ है। इस ग्रह पर चलने वाले मौसम पृथ्वी के सात सालों के बराबर लम्बे होते हैं।'
 आगे बताते हुए नासा ने कहा, '@AgenziaSpazialeItaliana और @EuropeanSpaceAgency के सहयोग से Huygens लैंडर ने Cassini के साथ एक इतिहास कायम किया था जब सौरमंडल के इतने दूर दराज किसी मानव निर्मित वस्तु को शनि के चंद्रमा Titan पर 2005 में उतारा गया था। कैसिनी और ह्यूजेंस ने इस तूफानी गैसीय दैत्य ग्रह के बारे में काफी कुछ बताया है, इसके कई चंद्रमा हैं, और Titan इस सौरमंडल में सबसे उपयुक्त जगह है जहां पर जीवन की खोज की जानी चाहिए।'

फोटो बेहद अद्भूत है। फोटो में शनि ग्रह के छल्ले एक कोण पर दिख रहे हैं। यह कोण ऐसे बना है कि रिंग्स एक सीधी रेखा जैसी दिख रही हैं। इसके नीचे ही इसका चंद्रमा मिमास (Mimas) दिखाई दे रहा है। यह किसी बिंदु के जितना ही दिख रहा है। शनि ग्रह इससे आकार में लाखों गुना बड़ा नजर आ रहा है। इस खूबसूरत फोटो को अब तक 9 लाख 76 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इसकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Titan, Titan Moon, Mimas
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »