Nasa ने दिया चैलेंज, जीत गए तो मिलेंगे 24 लाख रुपये, ऐसे करें अप्‍लाई

Tick Tick Bloom Challenge : चैलेंज में भाग लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को इनलैंड वॉटर बॉडीज को स्‍टडी करना है, ताकि जहरीले शैवालों की पहचान की जा सके।

Nasa ने दिया चैलेंज, जीत गए तो मिलेंगे 24 लाख रुपये, ऐसे करें अप्‍लाई

Tick Tick Bloom Challenge : 17 फरवरी तक इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा लिया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • नासा ने एक प्रतियोगिता का ऐलान किया है
  • इसमें जीतने वालों को मिलेंगे 30 हजार डॉलर के कैश प्राइज
  • 17 फरवरी तक लिया जा सकता है प्रतियोगिता में हिस्‍सा
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपने कई मिशनों में आम लोगों को भी शामिल करती है और सफलता मिलने पर कैश अवॉर्ड देती है। एक बार फ‍िर यही मौका दिया जा रहा है। स्‍पेस एजेंसी ने कुल 30 हजार डॉलर यानी करीब 24.50 लाख रुपये के कैश प्राइज का ऐलान किया है। यह कैश प्राइज जहरीले शैवालों (algae) को ढूंढने पर दिया जाएगा। नासा के अलग-अलग कैश प्राइज की घोषणा की है। क्‍या है यह पूरा मामला, आइए जानते हैं। 

जानकारी के अनुसार, नासा ने अंतरिक्ष से कुछ तस्‍वीरें ली हैं। इन तस्‍वीरों में हानिकारक शैवाल को स्‍पॉट करना है। नासा ने इसे 'टिक टिक ब्लूम' (Tick Tick Bloom) नाम दिया है। चैलेंज में भाग लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को इनलैंड वॉटर बॉडीज को स्‍टडी करना है, ताकि जहरीले शैवालों की पहचान की जा सके। अप्‍लाई करने के लिए करें क्लिक। 

नासा ने इस प्रतियोगिता में अलग-अलग प्राइज रखे हैं। विजेता को 12 हजार डॉलर यानी करीब 9.80 लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे और तीसरे पुरस्‍कार के लिए क्रमश : 9 हजार डॉलर (करीब 7.35 लाख रुपये) और 6 हजार डॉलर (करीब 4.89 लाख रुपये) दिए जाएंगे। नासा ने बताया है कि टॉप 5 विजेताओं को एक आर्टिकल सबमिट करना होगा। इसमें बताना होगा कि शैवालों की पहचान के लिए उन्‍होंने कौन सी मेथड इस्‍तेमाल की। नासा ने कहा है कि दो सर्वश्रेष्‍ठ राइटअप को 2 हजार डॉलर और 1 हजार डॉलर दिए जाएंगे। 

17 फरवरी तक इस प्रतियोगिता में हिस्‍सा लिया जा सकता है। शैवाल पानी वाली जगहों में पाए जाते हैं। बहुत ज्‍यादा विकास होने से इनमें भी ब्‍लूम यानी प्रस्‍फुटन होता है। अगर कोई शैवाल जहरीला हो जाए तो वह खतरनाक विषाक्‍त पदार्थ रिलीज करता है। इनके संपर्क में आने पर इंसान और जानवर दोनों प्रभावित हो सकते हैं। 

अमेरिका की वॉटर बॉडीज में भी इस तरह के शैवालों की मौजूदगी है। अंतरिक्ष एजेंसी इनकी पहचान करना चाहती है, जिसके लिए उसने यह प्र‍तियोगिता अयोजित की है। जानकारी के अनुसार, शैवालों में पाए जाने वाले जहरीले पदार्थ के संपर्क में आने से इंसान पैरालाइस तक हो सकता है। कई मामलों में मौत भी हो सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »