• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 45 साल तक स्पेस डेटा भेजने वाले Voyager स्पेस क्राफ्ट की पावर हो रही खत्म, NASA ने जताया साथ छूटने का दुख!

45 साल तक स्पेस डेटा भेजने वाले Voyager स्पेस क्राफ्ट की पावर हो रही खत्म, NASA ने जताया साथ छूटने का दुख!

स्पेस एजेंसी को इनके जाने का दुख है। नासा कहती है कि इन स्पेस व्हीकल ने जो काम किया है वह अभी भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पहले हुआ करता था।

45 साल तक स्पेस डेटा भेजने वाले Voyager स्पेस क्राफ्ट की पावर हो रही खत्म, NASA ने जताया साथ छूटने का दुख!

Photo Credit: NASA

1977 में Voyager स्पेस व्हीकल 1 और व्हीकल 2 को अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।

ख़ास बातें
  • 1977 में Voyager स्पेस व्हीकल 1 और व्हीकल 2 को अंतरिक्ष में छोड़ा गया था
  • मियाद से 10 गुना ज्यादा चल चुके हैं स्पेस क्राफ्ट
  • दोनों व्हीकल 2025 तक बिल्कुल पावर रहित हो जाएंगे
विज्ञापन
नासा ने 45 साल पहले जो स्पेस क्राफ्ट अंतरिक्ष में छोड़े थे, अब उनका सफर जल्द ही थम जाएगा क्योंकि स्पेस क्राफ्ट की पावर खत्म होने वाली है। इन्हें वोयेजर (Voyager) स्पेस क्राफ्ट के नाम से जाना जाता है जो आज से 44.5 साल पहले अंतरिक्ष में स्थापित किए गए थे। उस वक्त नासा ने जुड़वां स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए थे। अब दोनों ही स्पेस क्राफ्ट पावर शॉर्टेज के चलते बंद होने वाले हैं। 

NASA ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने 1977 में Voyager स्पेस व्हीकल 1 और व्हीकल 2 को अंतरिक्ष में छोड़ा था। इनमें से व्हीकल 1 अपनी मियाद से बहुत ज्यादा चल चुका है। नासा का कहना है कि जितने साल यह व्हीकल चल पाया है उतना मानव के द्वारा बनाया गया कोई और दूसरा स्पेस व्हीकल नहीं चला है। लेकिन जल्द ही यह व्हीकल इतिहास बन जाएगा। साइंटिफिक अमेरिकन (Scientific American) की रिपोर्ट कहती है कि अब व्हीकल का सफर खत्म होने का समय आ गया है और जल्द ही यह अलविदा कह देगा। 

जॉन हॉकिंस यूनिवर्सिटी के राल्फ मैकनट रिपोर्ट में कहते हैं, "इस बात को बीते साढ़े 44 साल हो चुके हैं। व्हीकल की जितनी वारंटी हमने दी थी उससे 10 गुना अधिक यह चल चुका है।" नासा ने कहा है कि ये दोनों व्हीकल 2025 तक बिल्कुल पावर रहित हो जाएंगे। हालांकि, इनके फीचर्स को कम किया जा रहा है ताकि इनकी लाइफ को ज्यादा से ज्यादा खींचा जा सके। यह देखना रोमांचक होगा कि कैसे धरती पर रहने वाले वोयेजर फैंस इनको याद करेंगे। जब मंगल पर ऑपोर्च्यूनिटी रोवर खत्म हो गया था तो लोगों ने उसके लिए काफी शोक व्यक्त किया था। 

स्पेस एजेंसी को इनके जाने का दुख है। नासा कहती है कि इन स्पेस व्हीकल ने जो काम किया है वह अभी भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पहले हुआ करता था। इसलिए इस बात का सवाल ही नहीं उठता है कि इन्हें याद नहीं किया जाएगा। The Astrophysics Journal में वोयेजर से मिली जानकारी को प्रकाशित भी किया गया है। 

दोनों ही जुड़वां स्पेस व्हीकल अपने साथ लगभग 5 दशकों की यादें लेकर जा रहे हैं इसलिए इनको भावनात्मक विदाई मिलनी चाहिए। लेकिन अगर नहीं भी मिलती है तो भी ये अपने पीछे अंतरिक्ष से जुड़ा दशकों का डेटा छोड़ जाएंगे जो इनकी विरासत होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NASA, Voyager, Voyager 1, Voyager 2, Voyager spacecraft
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  2. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  8. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  10. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »