• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 1135 दिन में सूरज का चक्कर लगाने वाले 1 किलोमीटर बड़े एस्टरॉयड से होगा आज धरती का सामना!

1135 दिन में सूरज का चक्कर लगाने वाले 1 किलोमीटर बड़े एस्टरॉयड से होगा आज धरती का सामना!

एस्टरॉयड आकार में ग्रहों से बहुत छोटे होते हैं, इसलिए गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर अपनी दिशा बदल सकते हैं और ग्रह से टकरा सकते हैं।

1135 दिन में सूरज का चक्कर लगाने वाले 1 किलोमीटर बड़े एस्टरॉयड से होगा आज धरती का सामना!

पृथ्वी से 75 लाख किलोमीटर के दायरे में कोई एस्टरॉयड प्रवेश कर जाता है तो नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी अलर्ट जारी करती है।

ख़ास बातें
  • आने वाले एस्टरॉयड का साइज 1 किलोमीटर तक बड़ा बताया जा रहा है।
  • 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक बताए गए हैं
  • एस्टरॉयड्स केछोटे टुकड़े होते हैं अक्सर धरती पर गिरते देखे जाते हैं
विज्ञापन
अंतरिक्ष में हमारे सौरमंडल में मौजूद एस्टरॉयड का अस्तित्व उतना ही पुराना है जितना कि हमारा सौरमंडल है। यानि कि ये तभी से बने हैं जब हमारे सौरमंडल का निर्माण हुआ था। यानि कि सूर्य और उसके गिर्द घूमने वाले ग्रहों को मिलाकर जो सौरमंडल बना, उसके बनते वक्त हुए विस्फोटों से कुछ चट्टानें भी अंतरिक्ष में बिखर गईं। जो एस्टरॉयड के रूप में लगातार सूर्य की परिक्रमा कर रही हैं। ऊबड़ खाबड़ आकार लिए ये भारी भरकम पत्थर इन दिनों एक के बाद एक धरती की ओर रुख कर रहे हैं। एस्टरॉयड पृथ्वी से अगर टकरा जाएं तो जान-माल का बड़ा नुकसान कर सकते हैं। पृथ्वी का सामना आज एक दैत्याकार चट्टानी टुकड़े से होने वाला है। यह नदी पर बने बड़े पुल के जितना भारी भरकम है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

सौरमंडल में दो खगोलीय पिंडों के बीच की दूरी यूं तो उनकी कक्षा के अनुसार निर्धारित रहती है। लेकिन ये तथ्य ग्रहों और उनके उपग्रहों के मामले में ही ज्यादा सटीक है। एस्टरॉयड और उल्का पिंड के लिए यह तथ्य बदल भी सकता है, क्योंकि ये आकार में ग्रहों से बहुत छोटे होते हैं, इसलिए गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर अपनी दिशा बदल सकते हैं और ग्रह से टकरा सकते हैं। एस्टरॉयड अधिकतर मामलों में ग्रहों से दूरी पर रहते हुए ही अपनी कक्षी में चक्कर काटते रहते हैं और गुजर जाते हैं। लेकिन जब पृथ्वी से 75 लाख किलोमीटर के दायरे में कोई एस्टरॉयड प्रवेश कर जाता है तो नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी अलर्ट जारी करती है। JPL की ओर से आज ऐसे ही एक विशालकाय एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 
4m0um5sg

एस्टरॉयड का आकार ग्रहों की तरह गोल न होकर ऊबड़-खाबड़ होता है।
Photo Credit: NASA/JPL



एस्टरॉयड 2020 DB5 (asteroid 2020 DB5) के लिए नासा ने आज अलर्ट जारी किया है। यह एक विशालकाय एस्टरॉयड है जो आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज डराने वाला है। यह 1600 फीट बड़ी चट्टान है। यह आकार छोटा या बड़ा भी हो सकता है। इस एस्टरॉयड का साइज 1 किलोमीटर तक बड़ा बताया जा रहा है। यह धरती से 43 लाख किलोमीटर के लगभग दूरी तक आने वाला है। के दायरे में प्रवेश कर यह धरती के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। इसकी स्पीड 34272 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसे पहली बार 29 अक्टूबर 2014 को देखा गया था। यह एस्टरॉयड्स के अमर समूह से संबंध रखता है। सूर्य का चक्कर लगाने में इसे 1135 दिन लगते हैं। 

150 फीट से बड़े एस्टरॉयड धरती के लिए खतरनाक बताए गए हैं। जबकि एस्टरॉयड 2020 DB5 (asteroid 2020 DB5) इससे कई गुना बड़ा है। इसलिए अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस पर लगातार नजर रखे हुए हैं। एस्टरॉयड अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के लिए इसलिए भी मायने रखते हैं क्योंकि ये सौरमंडल के निर्माण के समय से ही मौजूद हैं। ये ग्रहों के इतिहास के बारे में वैज्ञानिकों को बड़ी जानकारी दे सकते हैं। यहां तक कि इनसे सूर्य का इतिहास भी पता लगाया जा सकता है। इसलिए धूमकेतु आदि को स्टडी करके भी वैज्ञानिक एस्टरॉयड्स को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ये एस्टरॉयड्स के ही छोटे टुकड़े होते हैं अक्सर धरती पर गिरते देखे जाते हैं लेकिन वायुमंडल में मौजूद हवा के घर्षण से जलकर आसमान में ही खाक हो जाते हैं। .
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »