बृहस्पति पर चलते हैं ऑस्ट्रेलिया के साइज से भी बड़े चक्रवात! Juno स्पेसक्राफ्ट की नई खोज

यह ग्रह ऑस्ट्रेलिया से भी बड़े विशाल ध्रुवीय चक्रवातों का घर है- स्टडी

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2025 21:02 IST
ख़ास बातें
  • बृहस्पति ग्रह को चरम सीमाओं वाला ग्रह कहा जाता है।
  • इस विशाल गैसीय ग्रह पर बेहद तेज हवाएँ चलती हैं।
  • इस पर शक्तिशाली चुंबकीय शक्तियाँ हैं।

बृहस्पति के उत्तरी ध्रुव पर 9 दैत्याकार बवंडर चल रहे हैं।

Photo Credit: NASA

बृहस्पति, या अंग्रेजी में जुपिटर, ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह होने के साथ-साथ सबसे रहस्यमयी ग्रह भी है। बृहस्पति ग्रह को चरम सीमाओं वाला ग्रह कहा जाता है। यहां जो भी होता है वो चरम बिंदु पर होता है। इस विशाल गैसीय ग्रह पर बेहद तेज हवाएँ चलती हैं, विशाल चक्रवात आते हैं, इस पर शक्तिशाली चुंबकीय शक्तियाँ हैं जो पृथ्वी के मौसम को भी शांत बनाए रखती हैं। इसके अलावा इसके ज्वालामुखीय चंद्रमा आयो (Io) को भी यहां जोड़ दें तो सौरमंडल के इस सुदूर भाग में ब्रह्मांडीय नाटकों की कोई कमी नहीं है। अब नासा के जूनो (Juno) स्पेसक्राफ्ट ने जुपिटर पर होने वाली अद्भुत घटनाओं की खास जानकारी धरती पर भेजी है। 

NASA का जूनो (Juno) स्पेसक्राफ्ट लगातार जुपिटर के बारे में खोजबीन कर रहा है। स्पेसक्राफ्ट ने अब नई खोजें जुटाकर वहां से वैज्ञानिकों के पास भेजी हैं जो बताती हैं जुपिटर पर क्या हो रहा है, और इसके चंद्रमा Io की सतह पर क्या बवाल चल रहा है। Earth.com के अनुसार, रेडियो सिग्नल, माइक्रोवेव सेंसर, और इंफ्रारेड इमेजिंग के माध्यम से जुपिटर का यह छुपा हुआ चेहरा वैज्ञानिकों के सामने आया है। यहां पता चलता है कि जुपिटर पर आने वाले बवंडर कैसा बर्ताव करते हैं, और कैसे इसका Io चंद्रमा लगातार अपनी ही अंदरुनी गर्मी की वजह से उबलता रहता है। 

NASA की Jet Propulsion Laboratory के वैज्ञानिकों और साउथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ने मिलकर विएना में हुई एक साइंस कॉन्फ्रेंस में इस शोध को प्रस्तुत किया। यहां दो अहम जानकारियां निकल कर आईं। पहला Io की सतह के नीचे के तापमान का नया मैप, और दूसरा जुपिटर के ध्रुवों पर बवंडर कैसे विचरण करते हैं। 
 

बृहस्पति पर सबकुछ होता है चरम पर!

सैन एंटोनियो में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में जूनो के मुख्य इनवेस्टिगेटर स्कॉट बोल्टन ने कहा कि बृहस्पति के बारे में सब कुछ चरम है। यह ग्रह ऑस्ट्रेलिया से भी बड़े विशाल ध्रुवीय चक्रवातों का घर है, यहां भयंकर जेट धाराएं बहती हैं, यह हमारे सौर मंडल में सबसे अधिक ज्वालामुखीय पिंड, सबसे शक्तिशाली ऑरोरा और सबसे कठोर रेडिएशन बेल्ट का घर है।
Advertisement
 

Io चंद्रमा पर बह रहा है लावा

जूनो के माइक्रोवेव रेडियोमीटर को मूल रूप से बृहस्पति के घने बादलों को स्टडी करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। लेकिन वैज्ञानिकों ने इसे Io की ओर मोड़ने का फैसला किया। उन्होंने इस डेटा को JIRAM नामक एक अन्य उपकरण से प्राप्त इन्फ्रारेड इमेजिस के साथ जोड़ा। वैज्ञानिकों ने पाया कि Io पर अभी भी मैग्मा मौजूद है। जो अभी तक आयो की ठंडी परत के नीचे जम नहीं पाया है। हर अक्षांश और देशांतर पर ठंडा लावा बह रहा था।

डेटा से पता चलता है कि Io की सतह के लगभग 10% हिस्से में बाहरी परत के ठीक नीचे लावा की पॉकेट्स मौजूद हैं। यह लावा धीरे-धीरे ठंडा हो रहा है- कुछ-कुछ कार रेडिएटर की तरह, जो कोर से गर्मी को बाहर निकालता है और उसे बाहर स्पेस में छोड़ता है।
Advertisement
 

बृहस्पति के अजब चक्रवात

बृहस्पति के उत्तरी ध्रुव पर 9 दैत्याकार बवंडर चल रहे हैं। इनमें से एक सेंटर में मौजूद है और बाकी 8 इसे घेरे हुए हैं जैसे फूल के केंद्र को पत्तियां घेरे रहती हैं। ये चक्रवात पृथ्वी जैसे नहीं हैं। पृथ्वी पर आने वाले तूफान अचानक आते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। लेकिन बृहस्पति के चक्रवात लंबे समय तक चलते हैं और ध्रुवों के पास ही रहते हैं। पृथ्वी पर, ध्रुवों के पास आते ही तूफानों की शक्ति कम हो जाती है। लेकिन बृहस्पति पर, ध्रुवीय चक्रवात एक साथ इकट्ठा होकर परस्पर क्रिया करते हैं। जैसे ही वे एक-दूसरे से टकराने लगते हैं, उनकी गति धीमी हो जाती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.