• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • What is Amalthea? वैज्ञानिकों ने खींची गर्मी फेंकने वाले बृहस्‍पति के चांद की फोटो, देखें

What is Amalthea? वैज्ञानिकों ने खींची गर्मी फेंकने वाले बृहस्‍पति के चांद की फोटो, देखें

Jupiter Moon Amalthea : बृहस्‍पति की विशालता के आगे यह उपग्रह मामूली पर दिलचस्‍प नजर आता है।

What is Amalthea? वैज्ञानिकों ने खींची गर्मी फेंकने वाले बृहस्‍पति के चांद की फोटो, देखें

Photo Credit: Nasa

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने अमलथिया को 7 मार्च को कैप्‍चर किया। तब वह बृहस्‍पति के करीब से 59वीं बार गुजर रहा था।

ख़ास बातें
  • बृहस्‍पति के 95 चंद्रमाओं में से एक है अमलथिया
  • अमलथिया, बृहस्‍पति का पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है
  • नासा के जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने खींची उसकी तस्‍वीर
विज्ञापन
Jupiter Moon Amalthea Photo : हमारे सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्‍पति (Jupiter) के 95 चंद्रमा अबतक खोजे गए हैं। उनमें पांचवें नंबर पर आता है अमलथिया (Amalthea)। इस साल की शुरुआत में अमलथिया को नासा के जूनो स्‍पेसक्राफ्ट (Juno spacecraft) ने कैप्‍चर किया। उस वक्‍त अमलथिया बृहस्‍पति के ग्रेट रेड स्‍पॉट को पार कर रहा था। इस वजह से वैज्ञानिक अमलथिया का दुर्लभ नजारा देख पाए। बृहस्‍पति की विशालता के आगे यह उपग्रह मामूली पर दिलचस्‍प नजर आता है। बृहस्‍पति के अन्‍य चार बड़े चंद्रमाओं में आईओ (Io), यूरोपा (Europa), गैनीमेड (Ganymede) और कैलिस्‍टो (Callisto) शामिल हैं।  

हालांकि अमलथिया का डाइमेंशन काफी साधारण है। इसका लॉन्‍ग एक्‍सिस 250 किलोमीटर तक फैला है, जबकि सबसे नैरो पॉइंट सिर्फ 128 किलोमीटर तक फैला हुआ है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बृहस्‍पति का यह चंद्रमा आलू जैसा दिखता है और ठोस चट्टान के बजाए मलबे के ढेर जैसा है।

जूनो स्‍पेसक्राफ्ट ने अमलथिया को 7 मार्च को कैप्‍चर किया। तब वह बृहस्‍पति के करीब से 59वीं बार गुजर रहा था। तस्‍वीर में देखा जा सकता है कि बृहस्‍प‍ति के आगे उसका चंद्रमा सिर्फ एक काले बिंदु सा नजर आता है। रिपोर्ट के अनुसार, अमलथिया बृहस्पति के बादलों से करीब 1 लाख 81 हजार किमी ऊपर था। 

जिस ग्रेट रेड स्पॉट के पास इसे स्‍पॉट किया गया, वह बृहस्‍पति पर मौजूद एक विशाल एंटीसाइक्लोनिक तूफान है और 12,500 किमी एरिया में काबिज है। अम‍लथिया बहुत तेजी से बृहस्‍पति का चक्‍कर लगा लेता है। अपने ग्रह के चारों ओर एक बार घूमने में सिर्फ सिर्फ 0.5 पृथ्वी दिन लगते हैं। 
 

वैज्ञानिक मानते हैं रहस्‍यमयी 

अमलथिया को वैज्ञानिक रहस्‍यमयी मानते हैं। उन्‍हें लगता है कि यह चंद्रमा, सूर्य से मिलने वाली गर्मी से ज्‍यादा गर्मी उत्सर्जित करता है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वह गर्मी कहां से आ रही है। एक थ्‍योरी यह है कि हीट डायरयेक्‍ट और इनडायरेक्‍ट रूप से बृहस्‍पति से आती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jupiter, moon, Amalthea, NASA, Juno spacecraft, Science News In Hindi

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  4. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  5. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  7. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  8. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  9. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  10. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »