• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में 12 दि‍न बिताकर लौटे जापानी अरबपति Yusaku Maezawa, 2023 में चंद्रमा पर जाने की तैयारी

अंतरिक्ष में 12 दि‍न बिताकर लौटे जापानी अरबपति Yusaku Maezawa, 2023 में चंद्रमा पर जाने की तैयारी

46 साल के फैशन मैग्नेट और आर्ट कलेक्‍टर मेजावा ने 8 दिसंबर को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अपने असिस्‍टेंट योजो हिरानो Yozo Hirano और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर मिसुरकिन cosmonaut Alexander Misurkin के साथ यात्रा शुरू की थी

अंतरिक्ष में 12 दि‍न बिताकर लौटे जापानी अरबपति Yusaku Maezawa, 2023 में चंद्रमा पर जाने की तैयारी

Photo Credit: Reuters

अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स का मनोरंजन करने के लिए मेजावा ने दिखाया कि जीरो ग्रैविटी में चाय कैसे बनाई जाती है।

ख़ास बातें
  • साल 2023 में उन्‍हें एलन मस्क के स्पेसएक्स SpaceX के साथ जाना है
  • युसाकु मेजावा जापान की सबसे तेजतर्रार शख्‍सीयतों में से एक हैं
  • अपने सोशल मीडिया फैंस के लिए उन्‍होंने अंतरिक्ष से कई वीडियो बनाए
विज्ञापन
जापान के अरबपति युसाकु मेजावा Yusaku Maezawa अंतरिक्ष में 12 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद सोमवार को पृथ्वी पर लौट आए। युसाकु मेजावा की यह यात्रा उस अभ्‍यास का हिस्‍सा थी, जिसके तहत साल 2023 में उन्‍हें एलन मस्क के स्पेसएक्स SpaceX के साथ चंद्रमा के चारों ओर एक प्‍लान ट्रिप पर जाना है। 46 साल के फैशन मैग्नेट और आर्ट कलेक्‍टर मेजावा ने 8 दिसंबर को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अपने असिस्‍टेंट योजो हिरानो Yozo Hirano और रूस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर मिसुरकिन cosmonaut Alexander Misurkin के साथ यात्रा शुरू की थी। इन सभी ने कजाख स्टेपी पर लैंड किया। 

अंतरिक्ष के प्रति उत्साही मेजावा ने सोयुज Soyuz स्‍पेसक्राफ्ट में यात्रा की। पिछले एक दशक से अधिक समय में इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले वह पहले स्‍पेस टूरिस्‍ट बन गए हैं। 

युसाकु मेजावा जापान की सबसे तेजतर्रार शख्‍सीयतों में से एक हैं। अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स का मनोरंजन करने के लिए मेजावा ने अंतरिक्ष से अपने घर ‘चिबा प्रांत' की तस्वीरें लीं। उन्‍होंने अपने फॉलोअर्स को दिखाया कि जीरो ग्रैविटी में चाय कैसे बनाई जाती है।
मेजावा की वापसी पृथ्‍वी पर एक बर्फीले मौसम में हुई। सेंट्रल कजाकिस्तान के झेज्‍काजगन Zhezkazgan शहर से लगभग 150 किमी दक्षिण-पूर्व में लैंडिंग साइट पर तापमान शून्‍य डिग्री के आसपास था।

मेजावा साल 2023 में स्पेसएक्स SpaceX की मून ट्रिप पर जाने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर होंगे। 2019 में मेजावा ने अपने ऑनलाइन फैशन बिजनेस जोजो Zozo को सॉफ्टबैंक को बेच दिया था। मेजावा को ऐसे आठ लोगों की तलाश है, जो 2023 में चंद्रमा की उनकी यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए आवेदकों को मेडिकल टेस्ट और एक इंटरव्‍यू पास करना होगा।

गौरतलब है कि जेफ बेजोस की Blue Origin भी अमीर ग्राहकों को अंतरिक्ष यात्रा कराने वाली है। बेजोस, उनके भाई मार्क के साथ स्‍पेस पर जाने के लिए इस साल की शुरुआत में एक व्‍यक्ति ने लगभग 205 करोड़ रुपये में बोली जीती थी। खास बात यह भी है कि अंतर‍िक्ष के सफर पर जाने वाले यात्री से लेकर एस्‍ट्रॉनॉट तक वहां हर 90 मिनट में सूर्योदय और सूर्यास्‍त का अनुभव करते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »