जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने खोजा 99% पृथ्‍वी के जैसा ग्रह, क्‍या वहां जीवन भी है? जानें

James Webb Telescope : रिपोर्टों के अनुसार, LHS 475 b नाम का यह ग्रह हमारी पृथ्‍वी के जैसा है। इसका व्‍यास 99 फीसदी पृथ्‍वी के व्‍यास जितना है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2023 14:45 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने की खोज
  • LHS 475 b है इस टेलीस्‍कोप का नाम
  • काफी हद तक पृथ्‍वी के जैसा है यह ग्रह

James Webb Telescope : इस ग्रह का सबसे पहले पता नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने लगाया था।

अंतरिक्ष में तैनात दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलिस्‍कोप' (James Webb Telescope) पिछले साल से हमें ब्रह्मांड के बारे में नई-नई जानकार‍ियां दे रही है। अब इस टेलिस्‍कोप ने हमारे सौर मंडल के बाहर एक ग्रह को खोज निकाला है। टेलिस्‍कोप ने पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर कोई ग्रह (एक्‍सोप्‍लैनेट) खोजा है। खास बात है कि यह ग्रह हू-ब-हू पृथ्‍वी के जैसा है। तो क्‍या जेम्‍स वेब ने पृथ्‍वी के बाहर जीवन की खोज कर ली है? पृथ्‍वी से मिलता-जुलता यह ग्रह किन खूबियों को समेटे हुए है, आइए जानते हैं।  

जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप ने जिस ग्रह को खोजा है, उसे पूर्व में LHS 475 b नाम से क्‍लासिफाइड किया गया था। यह एक एक्‍सोप्‍लैनेट है। एक्‍सोप्‍लैनेट शब्‍द का इस्‍तेमाल उन ग्रहों के लिए किया जाता है, जो हमारे सूर्य की परिक्रमा नहीं करते। रिपोर्टों के अनुसार, LHS 475 b नाम का यह ग्रह हमारी पृथ्‍वी के जैसा है। इसका व्‍यास 99 फीसदी पृथ्‍वी के व्‍यास जितना है। 
Advertisement

इस ग्रह का सबसे पहले पता नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने लगाया था। तब ऐसा लगा था कि यह एक ग्रह हो सकता है। इस बात की पुष्टि जेम्‍स वेब टेलिस्‍कोप से निरीक्षण के बाद की गई। LHS 475 b पृथ्‍वी से 41 प्रकाश वर्ष दूर ऑक्टान (Octans) तारामंडल में है। हालांकि अभी यह कहना मुश्किल है कि पृथ्‍वी जैसे इस ग्रह में जीवन होने की संभावना कितनी है। 

आने वाले दिनों में वैज्ञानिक यह समझने का प्रयास करेंगे‍ कि ग्रह का वातावरण कैसा है। वैज्ञानिकों की टीम अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि एक्सोप्लैनेट पर वायुमंडल है या नहीं। हालांकि वैज्ञानिकों को लगता है कि इस ग्रह पर वैसा वायुमंडल नहीं हो सकता, जैसा पृथ्‍वी पर है। 
Advertisement

इस ग्रह की कुछ और खास बातें हैं, मसलन- यह अपने सूर्य की परिक्रमा सिर्फ दो दिनों में पूरी कर लेता है। इसका मतलब है कि ग्रह अपने तारे के बहुत नजदीक है। इसके सूर्य का तापमान हमारे सूर्य के मुकाबले आधे से भी कम है, इसीलिए रिसर्चर्स का अनुमान है कि इसमें एक वातावरण हो सकता है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  2. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  6. Hyundai ने पेश की 490Km तक रेंज वाली 7-सीटर Neira इलेक्ट्रिक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च
  7. Google Play Best Apps of 2026: प्ले स्टोर पर इन ऐप्स का जलवा, बने 2026 के बेस्ट गेम्स और ऐप्स, देखें लिस्ट
  8. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  9. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.