• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 2 लाख प्रकाशवर्ष दूर मौजूद तारामंडल में कुछ चल रहा है अजब! जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने ली फोटो

2 लाख प्रकाशवर्ष दूर मौजूद तारामंडल में कुछ चल रहा है अजब! जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने ली फोटो

फोटो को जेम्स वेब टेलीस्कोप और चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी के डेटा से मिलाकर बनाया गया है।

2 लाख प्रकाशवर्ष दूर मौजूद तारामंडल में कुछ चल रहा है अजब! जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने ली फोटो

Photo Credit: NASA

पृथ्वी से लगभग 2 लाख प्रकाश वर्ष दूर स्थित स्मॉल मैगेलैनिक क्लाउड गैलेक्सी के पास मिला तारामंडल

ख़ास बातें
  • पृथ्वी से लगभग 2 लाख प्रकाश वर्ष दूर स्थित नए तारामंडल की खोज
  • तारामंडल NGC 602 को किया स्पॉट
  • इसमें नए तारे बनने की प्रक्रिया भी जारी है
विज्ञापन
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope) के आ जाने के बाद अंतरिक्ष वैज्ञानिक अब ब्रह्मांड में दूर तक झांक रहे हैं। इस सुपर पावरफुल टेलीस्कोप ने एक और कारनामा कर दिखाया है। स्पेस टेलीस्कोप ने पृथ्वी से लगभग 2 लाख प्रकाश वर्ष दूर स्थित स्मॉल मैगेलैनिक क्लाउड गैलेक्सी के किनारे के पास से एक अद्भुत फोटो ली है। इस फोटो में तारा मंडल (star cluster) NGC 602 को देखा जा सकता है। 

इस फोटो को नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप और नासा की ही चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी के डेटा से मिलाकर बनाया गया है। रिपोर्ट बताती हैं कि तारामंडल ऐसी जगह पर स्थित है जो से प्रारंभिक ब्रह्मांड की याद दिलाती है। इसमें भारी तत्वों की कम सांद्रता (concentration) है। 

इस तारामंडल के पास अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को घनी धूल और बादलों के साथ आयनाइज्ड गैस दिखाई दी है। इससे पता चलता है कि यहां पर अभी भी तारे बनने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन रोचक बात यह है कि इसमें जिस तरह से तारे बनने की प्रक्रिया चल रही है यह इसके आसपास के क्षेत्र या सौरमंडल से भिन्न है। कथित तौर पर वेब टेलीस्कोप के डेटा से पता चलता है इसमें पुष्पमाला जैसी संरचना बन रही है जो NGC 602 को घेरे हुए है। टेलीस्कोप के जिस डेटा के आधार पर यह आकृति सामने आई है उसमें इंफ्रारेड और मिड-इंफ्रारेड इमेजिंग शामिल है। 

यह एक रिंग जैसी दिखाई देती है जो धूल के घने बादलों से बनी है। इसमें ग्रीन, ब्लू, ओरेंज और येलो शेड्स दिखाई देते हैं। वहीं, चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेशन इसमें ज्यादा चमकीली लाल छटा दिखाती है जो बताता है कि युवा तारों में बहुत ज्यादा ऊर्जा पनप रही है और आकार में यह बहुत बड़ा है। माना जा रहा है कि ये तारे शक्तिशाली हवाओं को फेंक रहे हैं जो आसपास के मटिरियल को भी रोशन कर रहे हैं। छोटे तारे इसे रोशनी को लम्बी खींचने में योगदान दे रहे हैं और एक ऐसी छवि बना रहे हैं जो ब्रह्मांड में चल रहे किसी फेस्टिवल जैसी लगती है। 

इसके अलावा एक और तारामंडल दिखाई दिया है जिसका नाम NGC 2264 है। यह स्टार क्लस्टर 2500 प्रकाश वर्ष दूर है। इसमें कई युवा तारों का पता चलता है जो 10 लाख से 50 लाख साल पुराने हो सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »