क्‍या मंगल ग्रह पर बिलकुल पानी नहीं है? नई स्‍टडी ने सामने आए ये आंकड़े

रिसर्चर्स को इनसाइट के लैंडिंग एरिया के पास मंगल के सबसर्फेस के टॉप 300 मीटर एरिया में बहुत कम या कोई बर्फ नहीं मिली।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • इनसाइट (InSight) मिशन के डेटा से मिली जानकारी
  • मंगल की काफी सतह शुष्‍क है
  • हालांकि मंगल के ध्रुवों पर बर्फ की बड़ी चादरें हो सकती हैं

सर्फेस का गहराई से अध्‍ययन करने पर पता चला कि मंगल ग्रह की क्रस्‍ट काफी कमजोर और छिद्रपूर्ण है।

दुनियाभर के वैज्ञानिक वर्षों से मंगल ग्रह का अध्‍ययन करने में जुटे हैं। उनकी उम्‍मीद इस ग्रह पर पानी के बड़े संभावित स्रोत को लेकर है। हालांकि नए डेटा से उम्‍मीद कुछ धुंधली होती नजर आती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के इनसाइट (InSight) मिशन के भूकंपीय आंकड़ों (seismic data) के विश्लेषण से पता चला है कि लाल ग्रह शुष्क है। इनसाइट मिशन का मकसद मंगल के आंतरिक भाग का अध्ययन करना और सतह के नीचे महत्वपूर्ण संकेतों से जुड़ा डेटा इकट्ठा करना है। इनसाइट मिशन साल 2018 से मंगल ग्रह की स्‍टडी कर रहा है।

डेटा के विश्‍लेषण के दौरान रिसर्चर्स को इनसाइट के लैंडिंग एरिया के पास मंगल के सबसर्फेस के टॉप 300 मीटर एरिया में बहुत कम या कोई बर्फ नहीं मिली। सर्फेस का गहराई से अध्‍ययन करने पर पता चला कि मंगल ग्रह की क्रस्‍ट काफी कमजोर और छिद्रपूर्ण है। इसके अलावा, तलछट (sediments) अच्छी तरह से सीमेंटेड भी नहीं थे और छिद्रपूर्ण क्रस्‍ट में कोई बर्फ देखने को नहीं मिली। 
Advertisement

इस बारे में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी सैन डिएगो में स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी के जियोफ‍िजिसिस्‍ट वाशन राइट ने कहा कि ये निष्कर्ष इस बात से इंकार नहीं करते कि बर्फ के दाने या छोटे गोले वहां हों जो दूसरे खनिजों को एकसाथ नहीं जोड़ रहे हों। सवाल है कि बर्फ के उस रूप में मौजूद होने की कितनी संभावना है? वाशन राइट ने अपने तीन सहयोगियों के साथ आंकड़ों का विश्लेषण किया और जियोफ‍िजिकल रिसर्च लेटर्स में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए। रिसर्चर्स ने मंगल ग्रह के बारे में एक और तथ्य का पता लगाया। उनका मानना ​​था कि मंगल ग्रह के शुरुआती समय में ही महासागरों का ज्‍यादातर पानी मिनिरल्‍स में बदल गया होगा, जिससे अंडरग्राउंड सीमेंट बना। 

हालांकि स्‍टडी के को-ऑथर ‘माइकल मंगा' के अनुसार, लैंडर के नीचे के क्षेत्र में सीमेंट कम है। यानी वहां थोड़ा पानी मौजूद है। इसके अलावा, मंगल ग्रह की भूमध्य रेखा के ठंडे तापमान से पता चलता है कि अगर वहां पानी मौजूद होता, तो वह जमने के लिए अनुकूल था। कई वैज्ञानिक लंबे समय से मानते हैं कि मंगल की सबसर्फेस बर्फ से भरी होगी। लेकिन नए ऑब्‍जर्वेशन उस भरोसे का खंडन करते हैं। इसके बावजूद वैज्ञानिकों का दावा है कि उनके मॉडल ने मंगल के ध्रुवों पर बड़ी बर्फ की चादरों और जमी हुई बर्फ की मौजूदगी का संकेत दिया है। 
Advertisement

हाल ही में एक और प्रोजेक्‍ट में मंगल ग्रह पर मौजूद सैकड़ों-हजारों रॉक संरचनाओं की मैपिंग की गई है। अनुमान है कि अतीत में इन्‍हीं जगहों पर बड़ी मात्रा में पानी की मौजूदगी रही होगी। इस मैप को बनाने के लिए दो मार्स ऑर्बिटर के डेटा का इस्‍तेमाल किया गया। यह मैप सभी सवालों के जवाब नहीं देता, पर यह उन जगहों को पॉइंट आउट करता है, जहां पानी के सुराग मिलने के ज्‍यादा चांस हैं। पहचानी गई जगहें भविष्‍य में मंगल मिशनों के लिए बेहतरीन लैंडिंग साइट की उम्‍मीदवार हो सकती हैं। इनमें से कुछ साइट में अभी भी सतह के नीचे बर्फ दबी हो सकती है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mars, Water, Research, Study, science news latest
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  2. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  5. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  6. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  7. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  8. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  9. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  10. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.