• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • क्‍या यूरोप के पहाड़ों में छुपा है एलियंस का राज, पानी में सबूत ढूंढ रहीं रिसर्चर, जानें पूरा मामला

क्‍या यूरोप के पहाड़ों में छुपा है एलियंस का राज, पानी में सबूत ढूंढ रहीं रिसर्चर, जानें पूरा मामला

Aliens News : सैंपल्‍स में ऐसे प्राचीन सूक्ष्मजीवों (microorganisms) की खोज की जा रही है, जो पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों से काफी अलग हैं।

क्‍या यूरोप के पहाड़ों में छुपा है एलियंस का राज, पानी में सबूत ढूंढ रहीं रिसर्चर, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Bedretto Lab/ETH Zurich/space.com

Aliens News : अल्पाइन पहाड़ों की नम घाटियों में पाए जाने वाले ये सूक्ष्मजीव हमारे सौर मंडल के अन्‍य ग्रहों पर जीवन के बारे में जरूरी जानकारी दे सकते हैं।

ख़ास बातें
  • सैंपल्‍स में प्राचीन सूक्ष्मजीवों की खोज की जा रही
  • ये पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों से काफी अलग हैं
  • बिन ऑक्‍सीजन के जीवित रह सकते हैं ये सूक्ष्‍मजीव
विज्ञापन
क्‍या एलियंस से जुड़ा कोई राज़ यूरोप की अल्पाइन (Alpine) पर्वत श्रृंखलाओं में छुपा है। एक रिसर्चर यही जानने में जुटी हैं। जियोलॉजिस्‍ट ‘कारा मैग्नाबोस्को' अल्पाइन पर्वत रेंज के गहरे इलाकों में जाकर ऐसी जगहों से पानी के सैंपल इकट्ठा कर रही हैं, जहां लाखों साल से दिन नहीं हुआ, यानी सूर्य की रोशनी नहीं पहुंची है। सैंपल्‍स में ऐसे प्राचीन सूक्ष्मजीवों (microorganisms) की खोज की जा रही है, जो पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों से काफी अलग हैं।

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, धरती पर मौजूद हर जीव को जीने के लिए ऑक्‍सीजन की जरूरत होती है, लेकिन कारा जिन सूक्ष्मजीवों की पहचान कर रही हैं, उन्‍हें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि वे काफी हद तक उन जैसे दिख सकते हैं जो 3.5 अरब साल पहले हमारे ग्रह पर सबसे पहले उभरे थे। उस समय पृथ्वी के वायुमंडल में बहुत कम ऑक्सीजन थी। 

कारा मैग्नाबोस्को को लगता है कि अल्पाइन पहाड़ों की नम घाटियों में पाए जाने वाले ये सूक्ष्मजीव हमारे सौर मंडल के अन्‍य ग्रहों पर जीवन के बारे में जरूरी जानकारी दे सकते हैं। वैज्ञानिक मंगल ग्रह और शनि व बृहस्‍पति के बर्फ से ढके चंद्रमा को एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। कारा कहती हैं कि हम यह समझना चाहते हैं कि अगर किसी ग्रह पर जीवन नहीं है, तो वहां क्‍या प्रोडक्‍ट्स हैं। मसलन, वहां पानी और पत्‍थरों के रिएक्‍शन से क्‍या होता है। 

दिलचस्‍प यह है कि कारा ने जिस पानी में सूक्ष्मजीवों की तलाश की है, वह पानी पहली नजर में नल से बहने वाले पानी या बारिश के पानी जैसा दिखाई दे सकता है, लेकिन संवेदनशील वैज्ञानिक उपकरणों से पता चला है कि वह वास्तव में बहुत अलग है। यह बहुत खारा है और जमीन के ऊपर मिलने वाले पानी की तुलना में इसमें कम ऑक्‍सीजन कम घुलती है। कारा ने जिस जगह से सैंपल जुटाए, वह एक टनल है। बेडरेटो नाम की टनल में दीवारों से टपकता पानी लाखों-करोड़ों साल पुराना है। 

रिसर्चर जानना चाहती हैं कि धरती पर सबसे पहले पनपने वाले जीव कहां से आए। क्‍या वह पृथ्‍वी की सतह के नीचे चले गए। क्‍या अन्‍य ग्रहों पर ऐसा कुछ हो सकता है। एलियंस की तलाश में यह रिसर्च भविष्‍य के लिए मददगार बन सकती है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »