Aliens : पृथ्‍वी तक कैसे पहुंचेंगे एलियंस? नई स्‍टडी ने खोला राज़!

Aliens : एलियंस की मौजूदगी के लिए वैज्ञानिक हमेशा से एक्‍सोप्‍लैनेट्स को बेहतर जगह मानते हैं।

Aliens : पृथ्‍वी तक कैसे पहुंचेंगे एलियंस? नई स्‍टडी ने खोला राज़!

एलियंस को जैसा हमने फ‍िल्‍मों में देखा है, वो उससे अलग दिख सकते हैं।

ख़ास बातें
  • उल्‍काओं पर सवार होकर आ सकते हैं एलियंस
  • एक से दूसरे ग्रह तक पहुंच सकते हैं
  • एक थ्‍योरी में यह अनुमान लगाया गया है
विज्ञापन
हॉलीवुड की तमाम साइंस फ‍िक्‍शन फ‍िल्‍मों में हमने सुपरहीरो के रूप में ऐक्‍टर्स को एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर आते-जाते देखा है। एक नई साइंटिफ‍िक थ्‍योरी में कहा गया है कि एलियंस भी पृथ्‍वी पर आ सकते हैं और उनके आने की खबर हमें पहले से नहीं होगी। इसकी वजह है कि वो उल्‍काओं (meteors) पर सवार होकर आ सकते हैं। रिसर्चर्स ने एक प्‍लान भी बताया है कि ऐसी घटनाओं का पता कैसे लगाया जा सकता है।   

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, पैंस्पर्मिया (Panspermia) थ्‍योरी यह सुझाव देती है कि एलियन लाइफ, उल्‍काओं पर सवारी करके एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक फैल सकता है। एलियंस की मौजूदगी के लिए वैज्ञानिक हमेशा से एक्‍सोप्‍लैनेट्स को बेहतर जगह मानते हैं। एक्‍सोप्‍लैनेट्स उन ग्रहों को कहा जाता है जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। 

वैज्ञानिक अबतक 5 हजार से ज्‍यादा एक्‍सोप्‍लैनेट्स खोज चुके हैं। उन्‍हें लगता है कि एक्‍सोप्‍लैनेट्स पर जीवन के सबूत हो सकते हैं और एलियन एक ग्रह से दूसरे ग्रह तक पहुंचने के लिए उल्‍काओं का सहारा ले सकते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ी चुनौती होगी एलियंस की पहचान करना। एलियंस को जैसा हमने फ‍िल्‍मों में देखा है, वो उससे अलग दिख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर एलियंस पृथ्‍वी पर आए, तो उन्‍हें ढूंढने के बजाए उनकी वजह से पृथ्‍वी पर होने वाले असर को देखना चाहिए। दो वैज्ञानिकों ने इसका रोडमैप भी बनाया है। अगर एलियंस में ऐसी क्षमता हुई कि वो पृथ्‍वी के प्राकृतिक संतुलन को बाधित कर सकें, तो उन्‍हें आइडे‍ंटिफाई करना आसान हो सकता है। 

बहरहाल, इस थ्‍योरी/रिसर्च को रिव्‍यू किया जाना अभी बाकी है। इस स्‍टडी को एकदम शुरुआती कहा जाना चाहिए क्‍योंकि एक्‍सोप्‍लैनेट्स के बारे में अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं है। वैज्ञानिकों ने जो 5 हजार एक्‍सोप्‍लैनेट खोजे हैं, वह नंबर मामूली हो सकता है क्‍योंकि नए खोजे जा रहे एक्‍सोप्‍लैनेट्स की संख्‍या लगातार बढ़ रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »