पृथ्‍वी 24 घंटे में कैसे घूमती है? लद्दाख में भारतीय वैज्ञानिक ने शूट किया Video, देखें

एक भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे अंगचुक (Dorje Angchuk) ने बेहतरीन टाइम-लैप्स वीडियो बनाया है। इसे लद्दाख में शूट किया गया है। वीडियो में वहां की एक साइंस लेबोरेटरी के सामने पृथ्‍वी को घूमते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 13:11 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय वैज्ञानिक ने बनाया टाइमलैप्‍स वीडियो
  • पृथ्‍वी के घूमने का टाइमलैप्‍स वीडियो
  • लद्दाख में शूट किया गया है वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि तारे, आसमान सब अपनी जगह हैं, लेकिन हमारा ग्रह रोटेट कर रहा है।

Photo Credit: @dorje1974

एक भारतीय खगोलशास्त्री दोर्जे अंगचुक (Dorje Angchuk) ने बेहतरीन टाइम-लैप्स वीडियो बनाया है। इसे  लद्दाख में शूट किया गया है। वीडियो में वहां की एक साइंस लेबोरेटरी के सामने पृथ्‍वी को घूमते हुए दिखाया गया है। वीडियो अपने आप में यूनीक है और हमारे ग्रह की गति को लेकर अनूठा दृश्‍य पेश करता है। दोर्जे अंगचुक लद्दाख के हानले में स्थित ऑब्‍जर्वेट्री के इंजीनियर इन-चार्ज हैं। लाइम लैप्‍स वीडियो के जरिए उन्‍होंने पृथ्‍वी का 24 घंटे का रोटेशन दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तारे, आसमान सब अपनी जगह हैं, लेकिन हमारा ग्रह रोटेट कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंगचुक ने कहा कि उनका मकसद यह दिखाना था कि कैसे दिन से रात हो जाती है और वापस दिन होता है।  

हालांकि वीडियो कैप्‍चर करना आसान नहीं था। शुरुआत में उनका टार्गेट ओरियन तारामंडल को फ्रेम करना था। पर उनके अक्षांश (latitude) पर आसमान में इसकी पोजिशन नेविगेट करने में मुश्किल हुई। लद्दाख के ठंडे मौसम में इंस्‍ट्रूमेंट्स पर असर पड़ा। कैमरे की बैटरी जल्दी खत्म हो गई। 

लगातार चार रात कोशिश करने के दौरान उन्हें तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टोरेज की प्रॉब्‍लम आई। एक बार टाइमर खराब हो गया। हालांकि वह पृथ्वी के घूमने का टाइम लैप्‍स वीडियो बनाने में कामयाब रहे। उसके बाद चैलेंज था पोस्‍ट प्रोडक्‍शन का। बड़ी मात्रा में फुटेज को इस तरह से फ्रेम करना था कि वह अच्‍छा लगे। 
 

दिलचस्‍प बात है कि टाइम लैप्‍स वीडियो के लिए उन्‍हें अनुरोध किया गया था। उन्‍होंने वीडियो बनाया ताकि स्‍टूडेंट्स हमारी पृथ्‍वी के रोटेशन को समझ पाएं। अंगचुक के मुताबिक, उन्‍हों यह आइडिया तब आया, जब उनसे पूछा गया कि क्या टाइमलैप्स वीडियो बनाया जा सकता है, ताकि स्‍टूडेंट्स वीडियो देखकर पृथ्वी के घूमने को समझ सकें।

आखिरकार कई दिनों की मेहनत और कोशिश रंग लाई। दोर्जे अंगचुक ने टाइम-लैप्‍स वीडियो को सोशल मीडिया में भी शेयर किया है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.