• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • आधा डायनासोर, आधा पक्षी… 12 करोड़ साल पुराने जीव ने चीनी रिसर्चर्स को चौंकाया!

आधा डायनासोर, आधा पक्षी… 12 करोड़ साल पुराने जीव ने चीनी रिसर्चर्स को चौंकाया!

उत्तरी चीन में की गई एक खुदाई के दौरान इस पक्षी के जीवाश्‍म का पता चला। इस जानकारी को नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में इस महीने पब्‍लिश एक स्‍टडी में शामिल किया गया है।

आधा डायनासोर, आधा पक्षी… 12 करोड़ साल पुराने जीव ने चीनी रिसर्चर्स को चौंकाया!

यह जीवाश्‍म 12 करोड़ साल पुराना आंका जा रहा है। इस जीवाश्‍म का सिर डायनासोर जैसा और शरीर किसी पक्षी की तरह दिखाई देता है।

ख़ास बातें
  • यह जीवाश्‍म 12 करोड़ साल पुराना आंका जा रहा है
  • इसे उत्तरी चीन में खोजा गया है
  • जीवाश्‍म का सिर डायनासोर जैसा और शरीर किसी पक्षी की तरह है
विज्ञापन
वैज्ञानिक आमतौर पर यह मानते आए हैं कि धरती पर आज से 6.6 करोड़ साल पहले डायनासोर (dinosaurs) रहा करते थे। माना जाता है कि धरती पर एक एस्‍टरॉयड के टकराने की वजह से डायनासोर का विनाश हो गया। दुनियाभर में इनके जीवाश्‍म आज भी मिलते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिक यह भी मानते हैं कि पक्षी, डायनासोर से ही डेवलप हुए हैं। हालांकि यह सब कैसे हुआ होगा, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। अब चीन में मिले एक जीवाश्‍म ने इस विषय को और मुश्किल बना दिया है। यह जीवाश्‍म 12 करोड़ साल पुराना आंका जा रहा है। इस जीवाश्‍म का सिर डायनासोर जैसा और शरीर किसी पक्षी की तरह दिखाई देता है। 

नए जीवाश्‍म का नाम क्रेटोनविस झूई (Cratonavis zhui) है, जो आधुनिक पक्षियों के विकास को लेकर महत्‍वपूर्ण नजरिया सामने ला सकता है। उत्तरी चीन में की गई एक खुदाई के दौरान इस पक्षी के जीवाश्‍म का पता चला। इस जानकारी को नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में इस महीने पब्‍लिश एक स्‍टडी में शामिल किया गया है। 

स्‍टडी में डॉक्‍युमेंट किया गया है कि क्रेटोनविस झूई का शरीर ‘आश्चर्यजनक रूप से लंबी' स्कैपुला और मेटाटार्सल हड्डियों की वजह से एक पक्षी के समान है। जीवाश्‍म को स्‍टडी करने में तकनीक की मदद ली गई। रिसर्चर्स ने पहले हाई-रेजॉलूशन सीटी स्कैनिंग की। खास बात है कि इस दौरान जीवाश्‍म वहीं मौजूद था, जहां उसे खोजा गया था। इसके बाद रिसर्चर्स ने उसकी हड्ड‍ियों को डिजिटली अलग किया। इसके बाद रिसर्चर्स ने जीवाश्‍म की खोपड़ी शेप और फंक्‍शंस को फ‍िर से तैयार किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि जीवाश्‍म की खोपड़ी पक्षियों की खोपड़ी की तरह नहीं है, वह T.rex जैसे डायनासोरों की खोपड़ी के समान है। 

गौरतलब है कि लाखों-करोड़ों साल पहले पृथ्‍वी पर डायनासोर रहते थे। माना जाता है कि एक विनाशकारी एस्ट्रॉयड (asteroid) के पृथ्‍वी से टकराने पर जो त्रासदी आई, उसने डायनासोर के वजूद को खत्‍म कर दिया। पिछले साल भी वैज्ञानिकों को एक बड़ी कामयाबी मिली थी। उन्‍हें डायनासोर का पैर मिला था। यह काफी हद तक संरक्षित था। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि यह विनाशकारी एस्‍टरॉयड इवेंट से जुड़ा पहला जीवाश्म है। अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में तानिस फॉसिल साइट (Tanis fossil site) पर इस जीवाश्‍म को खोजा गया। पैर की त्‍वचा उससे जुड़ी हुई थी। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह जीवाश्‍म 66 मिलियन साल पहले डायनासोरों के साथ घटी असल घटना पर रोशनी डाल सकता है। पता चल सकता है कि जब एक विशाल एस्ट्रॉयड पृथ्वी से टकराया था और उसने डायनासोर का सफाया कर दिया था, तब वाकई में हुआ क्‍या था।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »