चंद्रग्रहण से लेकर बुध ग्रह को देखने का मौका, जानें मई में होने वालीं खगोलीय घटनाएं

2 मई को सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद अगर लोग आसमान में पश्चिम की तरफ देखेंगे, तो वहां उन्‍हें बुध ग्रह दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मई 2022 15:41 IST
ख़ास बातें
  • खगोलीय घटनाओं की नजर से मई का महीना रोमांचक लग रहा है
  • नासा ने अपनी ‘वॉट्सअप’ सीरीज में इन घटनाओं के बारे में बताया है
  • इनमें सबसे अहम चंद्रग्रहण है, जिसे देखने के लिए दूरबीन नहीं चाहिए

मई के आखिरी हफ्ते में बृहस्पति और मंगल ग्रह आकाश में तेजी से एक-दूसरे के करीब आएंगे।

Photo Credit: Instagram/Nasa

आसमान में होने वाली घटनाओं में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए मई का महीना रोमांचक लग रहा है। इस महीने की शुरुआत और अंत कुछ शानदार खोजों के साथ होने वाला है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपनी ‘वॉट्सअप' सीरीज के तौर पर उन घटनाओं की पूरी लिस्‍ट शेयर की है। नासा के मुताबिक, इस महीने का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाला है। यह 15-16 मई को पश्चिमी गोलार्ध में दिखाई देगा। चंद्रग्रहण एक अविश्वसनीय खगोलीय घटना हैं। इस दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस नजारे को देखने के लिए किसी दूरबीन की जरूरत नहीं होती। सूर्य ग्रहण की तुलना में चंद्रग्रहण को खुली आंखों से देखना ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है। 

नासा के मुताबिक, 2 मई को सूर्यास्त के लगभग 45 मिनट बाद अगर लोग आसमान में पश्चिम की तरफ देखेंगे, तो वहां उन्‍हें बुध ग्रह दिखाई दे सकता है। इससे ठीक 10 डिग्री दूर एक पतला अर्धचंद्राकार चंद्रमा भी दिखाई दे सकता है। सिर्फ यही नहीं, चंद्रमा की ओर से थोड़ा दक्षिण की ओर मुड़ने पर लोगों को एक विशालकाय तारा एल्डेबारन दिखाई दे सकता है, जो बुध ग्रह के समान चमकेगा। नासा ने बताया है कि लोग अगस्‍त महीने तक शाम को बुध ग्रह को नग्‍न आंखों से देख सकेंगे। 
 

इसके अलावा, मई के आखिरी हफ्ते में बृहस्पति और मंगल ग्रह आकाश में तेजी से एक-दूसरे के करीब आएंगे। 28 से 30 मई तक इन देखा जा सकेगा। लोग दूरबीन का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं, जिसके बाद उन्‍हें बृहस्पति ग्रह के सबसे बड़े चंद्रमाओं को भी देखने का मौका मिलेगा। 
Advertisement

हालांकि इस महीने की सबसे अहम चीज होगी चंद्रग्रहण। नासा के मुताबिक, अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के लोग मई के मध्य में शानदार चंद्र ग्रहण देख सकेंगे। सूर्य ग्रहण के विपरीत चंद्र ग्रहण को सीधे आंखों से देखा जा सकता है। दूरबीन की मदद से भी इसे देख सकते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है। 

सबसे आखिर में नजर आएगा कोमा स्टार क्लस्टर। इसे देखने के लिए दूरबीन की जरूरत होगी, क्‍योंकि यह लगभग 300 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित है। कोमा स्टार क्लस्टर में 40-50 सितारों का एक समूह है। इनमें सबसे चमकीला तारा Y आकार बनाता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.