90 सेकंड में अंतरिक्ष घूमना चाहेंगे? SpaceX ने रॉकेट पर लगाया कैमरा, देख‍िए वीडियो

रॉकेट के इस स्‍टेज की खूबी है कि यह एक तय दूरी तक सैटेलाइट्स ले जाकर धरती पर वापस आ जाता है। स्‍पेसएक्‍स ने फाल्‍कन 9 रॉकेट की लॉन्चिंग के बाद से फर्स्‍ट स्‍टेज की लैंडिंग को ट्विटर पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2023 17:32 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स ने शेयर किया वीडियो
  • 90 सेकंड का यह वीडियो दिलचस्‍प है
  • रॉकेट उड़ान भरता है और फर्स्‍ट स्‍टेज की सफल लैंडिंग होती है

वीडियो 90 सेकंड का है, लेकिन रॉकेट लॉन्‍च और फर्स्‍ट स्‍टेज की लैंडिंग में करीब 8.5 मिनट लगे थे।

क्‍या 90 सेकंड में अंतरिक्ष की सैर करना चाहेंगे? यह मौका आपको उस वीडियो से मिल सकता है, जिसे एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) ने शेयर किया है। अपने सफल अंतरिक्ष लॉन्‍चेस के लिए पहचानी जाने वाली स्‍पेसएक्‍स ने एक वीडियो शेयर किया है, जो उसके हालिया मिशन लॉन्‍च से जुड़ा है। यह वीडियो कई मायनों में अलग है। वीडियो के लिए कंपनी ने अपने फाल्‍कन 9 (Falcon 9) रॉकेट के पहले स्‍टेज पर एक कैमरा फ‍िट किया। उसके बाद क्‍या हुआ, आइए जानते हैं। 

स्‍पेसएक्‍स ने इस महीने की 3 तारीख को साल 2023 का पहला स्‍पेस लॉन्‍च किया था। फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए 114 सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाया गया। साल 2002 में कंपनी की स्‍थापना के बाद यह स्‍पेसएक्‍स का 200वां लॉन्‍च था। फाल्‍कन 9 रॉकेट को 15वीं बार इस्‍तेमाल करते हुए मिशन को लॉन्‍च किया गया था। 
Advertisement

स्‍पेसएक्‍स ने अपने 200वें लॉन्‍च को खास बना दिया। उसने फाल्‍कन 9 रॉकेट के पहले स्‍टेज पर एक कैमरा फ‍िट कर दिया। रॉकेट के इस स्‍टेज की खूबी है कि यह एक तय दूरी तक सैटेलाइट्स ले जाकर धरती पर वापस आ जाता है। स्‍पेसएक्‍स ने फाल्‍कन 9 रॉकेट की लॉन्चिंग के बाद से फर्स्‍ट स्‍टेज की लैंडिंग को ट्विटर पर शेयर किया है। 
 

वीडियो 90 सेकंड का है, लेकिन रॉकेट लॉन्‍च और फर्स्‍ट स्‍टेज की लैंडिंग में करीब 8.5 मिनट लगे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि उड़ान में होने के बावजूद कैमरा अच्‍छी फुटेज कैप्‍चर करता है। वीडियो बताता है कि रॉकेट किस तरह अपना सफर शुरू करता है फ‍िर फर्स्‍ट स्‍टेज उससे अलग हाे जाता है। पृथ्‍वी पर लौटते हुए बूस्‍टर क‍ितनी तेजी के साथ खुद को कंट्रोल करता है।    

गौरतलब है कि एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेस की इकलौती प्राइवेट कंपनी है, जो अमेरिका में अपने मिशन लॉन्‍च कर रही है। अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में ले जा रही है। साल 2022 में स्‍पेसएक्‍स ने 61 ऑर्बिटल मिशन लॉन्‍च किए। यह साल 2021 से लगभग दोगुना थे। कंपनी ने 31 ऑर्बिटल मिशन 2021 में लॉन्‍च किए थे। स्‍पेसएक्‍स की साल 2023 की पहली उड़ान सफल रही है। आने वाले दिनों में कंपनी के कई लॉन्‍च प्रस्‍तावित हैं, जिनके जरिए वह इस साल भी कीर्तिमान रचने की तैयारी में जुटी है।   
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.