यह फूल Nasa ने अंतरिक्ष में उगाया है, कहां और कैसे हुआ कमाल? जानें

स्‍पेस एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्‍वीर को शेयर किया और ल‍िखा कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की वेजी फैसिलिटी में जिन्निया को उगाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2023 12:10 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने शेयर की स्‍पेस स्‍टेशन में उगे फूल की तस्‍वीर
  • साल 2015 में शुरू किया गया था यह प्रयोग
  • स्‍पेस एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्‍वीर को शेयर किया

इस सफलता पर नासा ने लिखा कि हमारा स्‍पेस गार्डन सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है। यह बताता है कि ऑर्बिट में पौधे कैसे विकसित होते हैं।

Photo Credit: Nasa

भविष्‍य के वैज्ञानि‍क मिशन सिर्फ चांद या मंगल पर जाने तक सीमित नहीं हैं। अंतरिक्ष एजेंसियों की योजना पृथ्‍वी से बाहर दूसरे ग्रहों पर अस्‍थायी बेस बनाने की है, जहां एस्‍ट्रोनॉट्स अपनी रिसर्च पूरी कर सकें। दूसरे ग्रहों खासकर मंगल पर रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को ताजा भोजन की जरूरत होगी। इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए साइंटिस्‍ट कई वर्षों से स्‍पेस में चीजें उगा रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने साल 2015 में स्‍पेस में फूल उगाने शुरू किए थे। इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं। नासा ने जिन्निया (zinnia) के पौधे की एक तस्‍वीर रिलीज की है।  

स्‍पेस एजेंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्‍वीर को शेयर किया और ल‍िखा कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की वेजी फैसिलिटी में जिन्निया को उगाया गया है। वैज्ञानिक 1970 के दशक से अंतरिक्ष में पौधों का अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रयोग को साल 2015 में शुरू किया गया था। नासा के अंतरिक्ष यात्री केजेल लिंडग्रेन ने इंटरनेनशल स्‍पेस स्‍टेशन पर जिन्निया को उगाया था। 
Advertisement

इस सफलता पर नासा ने लिखा कि हमारा स्‍पेस गार्डन सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है। यह बताता है कि ऑर्बिट में पौधे कैसे विकसित होते हैं। इस प्रयोग से यह सीखने से हमें मदद मिलेगी कि पृथ्वी के बाहर फसल कैसे उगाई जाती है। चंद्रमा, मंगल और उससे आगे के मिशनों में यह काम आएगा। 
 

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने कई और चीजें भी सफलता के साथ स्‍पेस में उगाई हैं। इनमें लेट्यूस, टमाटर और चिली पेपर शामिल हैं। कई और पौधे भविष्‍य में आईएसएस पर बड़े होते हुए दिखाई देंगे। इस तस्‍वीर ने विज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वालों को उत्‍साहित किया है। लोग नासा के इस प्रयोग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा, अविश्वसनीय और सुंदर। एक अन्‍य यूजर ने कमेंट किया कि दो खास चीजें एक साथ, अंतरिक्ष और फूल। थैंक्‍यू नासा।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.