• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पहली बार वैज्ञानिकों को मिला वायरस खाने वाला जीव, क्‍या कोरोना जैसी बीमारियां हो जाएंगी खत्‍म?

पहली बार वैज्ञानिकों को मिला वायरस खाने वाला जीव, क्‍या कोरोना जैसी बीमारियां हो जाएंगी खत्‍म?

वायरसों को खाने वाले जीवों को वैज्ञानिकों ने वीरोवोरी (virovore) नाम दिया है। नेब्रास्का-लिंकन यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजिस्ट जॉन डेलॉन्ग और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की है।

पहली बार वैज्ञानिकों को मिला वायरस खाने वाला जीव, क्‍या कोरोना जैसी बीमारियां हो जाएंगी खत्‍म?

Photo Credit: phys.org

रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि जब हेलटेरिया ने क्लोरोवायरस को खाया, तो हेलटेरिया की आबादी तेजी से बढ़ने लगी।

ख़ास बातें
  • यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिंकन के रिसर्चर्स ने की खोज
  • माइक्रोस्कोपिक सिलियेट्स का लगाया पता
  • इन जीवों को वैज्ञानिकों ने वीरोवोरी नाम दिया है
विज्ञापन
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को यह बता दिया है कि कोई वायरस कितना खतरनाक हो सकता है। दो साल से हम कोविड-19 से लड़ रह हैं। वैज्ञानिक भी इसका पुख्‍ता इलाज तलाशने में जुटे हैं। उनकी तलाश एक जीव पर जाकर खत्‍म हो सकती है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीव का पता लगाया है, जो वायरस को खाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का-लिंकन के रिसर्चर्स ने यह खोज की है। वैज्ञानिकों ने जिस जीव को खोजा है, वह हेलटेरिया (Halteria) की एक प्रजाति माइक्रोस्कोपिक सिलियेट्स (microscopic ciliates) है। यह दुनियाभर में मीठे पानी को साफ करती है। 

रिसर्चर्स का कहना है कि हेलटेरिया की यह प्रजाति बड़ी संख्‍या में संक्रामक क्लोरोवायरस (chloroviruses) खा सकती है। दिलचस्‍प बात है कि यह जीव सिर्फ वायरस ही खाता है। दूसरे जीव भोजन के रूप में बाकी चीजें भी खा सकते हैं लेकिन माइक्रोस्कोपिक सिलियेट्स का भोजन सिर्फ और सिर्फ वायरस हैं।  

वायरसों को खाने वाले जीवों को वैज्ञानिकों ने वीरोवोरी (virovore) नाम दिया है। नेब्रास्का-लिंकन यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजिस्ट जॉन डेलॉन्ग और उनकी टीम ने यह सफलता हासिल की है। रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि जब हेलटेरिया ने क्लोरोवायरस को खाया, तो हेलटेरिया की आबादी तेजी से बढ़ने लगी। 2 दिन के अंदर हेलटेरिया यानी वीरोवोरी की आबादी में 15 फीसदी का उछाल देखा गया, वहीं वायरसों की संख्‍या में कमी आ गई। 

यह स्‍टडी अपने शुरुआत मुकाम पर है। वैज्ञानिक यह पता लगा रहे हैं कि क्‍या ऐसा पानी के अलावा यानी जमीन पर भी हो रहा है। रिसर्चर्स की स्‍टडी के निष्कर्ष प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित किए गए हैं। वैज्ञानिकों को लगता है कि जो उन्‍होंने पानी में पाया है, अगर वही बड़े पैमाने पर हो रहा है, तो ग्‍लोबल कार्बन साइक्लिंग का विचार पूरी तरह से बदल जाना चाहिए। स्‍टडी के लिए रिसर्चर्स ने एक तालाब से पानी लिया। उन्‍होंने देखा कि दो दिनों में क्लोरोवायरस की संख्या 100 गुना तक कम हो गई। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »