मंगल पर दिखी रहस्यमय बनावट! Elon Musk बोले- 'जांच के लिए मिशन भेजना चाहिए'

मंगल पर देखी गई इस खास आकृति ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है।

मंगल पर दिखी रहस्यमय बनावट! Elon Musk बोले- 'जांच के लिए मिशन भेजना चाहिए'

Photo Credit: msn

Elon Musk ने मंगल पर दिखी रहस्यमय बनावट की जांच करने की बात कही है।

ख़ास बातें
  • Elon Musk ने मंगल पर एक खोजी अभियान भेजकर जांच करने की बात कही है
  • मंगल पर एक स्क्येअर शेप स्ट्रक्चर बना रहस्य
  • मंगल पर एलियंस जैसी थ्योरी को लेकर चर्चा फिर से गर्म
विज्ञापन
Elon Musk ने मंगल पर एक खोजी अभियान भेजकर जांच करने की बात कही है। दरअसल नासा के मार्स ग्लोबल सर्वेयर (MGS) के मार्स ऑर्बिटर कैमरा (MOC) ने मंगल पर एक फोटो खींची थी जिसमें एक सटीक चौकोर आकृति दिखाई दे रही है। यह एक सटीक वर्ग जैसा दिखता है। इस फोटो ने स्पेस में रुचि रखने वाले लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स भी इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि आखिर इतनी परफेक्ट स्क्वेयर शेप किस चीज की हो सकती है। अब एलन मस्क ने मंगल पर इसी को लेकर खोज करने की बात कही है। 

NASA के मार्स ग्लोबल सर्वेयर (MGS) के मार्स ऑर्बिटर कैमरा (MOC) ने मंगल पर एक स्क्येअर शेप स्ट्रक्चर देखा जो कि लगभग 3 किलोमीटर चौड़ा हो सकता है। इस खास आकृति ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। कोई इसे प्राकृतिक भूवैज्ञानिक संरचना बता रहा है तो कोई इसे कोई अलौकिक उत्पत्ति मान रहा है। इन्हीं के बीच SpaceX के CEO Elon Musk ने कहा है कि इसके बारे में सीधे जाकर खोज करनी चाहिए कि आखिर इस स्क्येअर शेप का रहस्य क्या है। 

एलन मस्क के बारे में कहा जाता है कि वह मंगल पर बस्ती बसाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रहे हैं। अब मस्क के द्वारा इस फोटो को लेकर रुचि दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मंगल पर एलियंस जैसी थ्योरी को लेकर चर्चा गर्म हो गई है। कुछ एक्सपर्ट सुझाव दे रहे हैं कि ऐसा गठन प्राकृतिक ग्रहीय प्रक्रियाओं का परिणाम हो सकता है। वहीं, इस स्क्येअर शेप की इतनी सटीकता ने कई लोगों को मन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह कुछ अधिक रहस्यमय हो सकता है?

नासा की इस खोज ने न सिर्फ पृथ्वी के बाहर जीवन की खोज की बहस को और तेज कर दिया है, बल्कि मंगल पर और अधिक गहन खोज किए जाने की जरूरत को भी हवा देने का काम किया है। यह अनोखा वर्ग NASA के मार्स ग्लोबल सर्वेयर (MGS) ने अपने कैमरे में कैद किया था। सर्वेयर ने 1997 से 2006 के बीच मार्स की मैपिंग के दौरान इस स्ट्रक्चर को कैमरे में कैद किया था। इकट्ठा किए गए विशाल डेटा का अभी भी विश्लेषण जारी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »