15 करोड़ साल पुराना पक्षी-जीवाश्म खोल रहा नए राज, चीन में हुई खोज

इसकी एक छोटी पूंछ है जो पाइगोस्टाइल में जाकर खत्म हो जाती है।

15 करोड़ साल पुराना पक्षी-जीवाश्म खोल रहा नए राज, चीन में हुई खोज

Photo Credit: phys.org

चीन के वैज्ञानिकों ने एक पक्षी का जीवाश्म खोजा है जो कि 15 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • इसका नाम बेमिनॉर्निस झेंगेंसिस है
  • पक्षियों का विकास वैज्ञानिकों के अनुमान से भी पहले हुआ होगा- स्टडी
  • इसमें आधुनिक और प्राचीन, दोनों तरह के लक्षण दिखाई देते हैं
विज्ञापन
पक्षियों के विकास से संबंधित वैज्ञानिकों के हाथ एक नई खोज लगी है। चीन के वैज्ञानिकों ने एक पक्षी का जीवाश्म खोजा है जो कि 15 करोड़ साल पुराना बताया जा रहा है। इसका नाम बेमिनॉर्निस झेंगेंसिस है जिसे झेंघे काउंटी, फुजियान प्रांत में पाया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस जीवाश्म की खोज से पक्षियों के विकास के बारे में जानकारी और ज्यादा गहरी होगी। 

15 करोड़ साल पुराने इस पक्षी के जीवाश्म को देखकर कई बातें पता चलती हैं। इसकी एक छोटी पूंछ है जो पाइगोस्टाइल में जाकर खत्म हो जाती है। यह वही विशेषता है जो आजकल के पक्षियों में भी पाई जाती है। इससे पता चलता है कि वर्तमान में जो पक्षी हम देख रहे हैं उनका विकास बहुत पहले हुआ होगा। यह अंतर 2 करोड़ साल का हो सकता है। यानी अभी तक पक्षियों के विकास का इतिहास जो माना जाता रहा है वह 2 करोड़ साल और पहले का हो सकता है। यह खोज इस बात का संकेत देती है कि पक्षियों का विकास वैज्ञानिकों के पहले के अनुमान से भी पहले हुआ था।

इस जीवाश्म के बारे में रोचक तथ्य यह भी है कि इसमें आधुनिक और प्राचीन, दोनों तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इसके कंधे पक्षी जैसे हैं और पेडू करधनी (pelvic girdle) भी वैसी ही है। लेकिन इसके हाथ डायनासोर जैसे हैं। चीनी साइंस अकेडमी के प्रमुख वैज्ञानिक वांग मिन का कहना है कि इसके ऐसे लक्षण देखकर इससे एक रहस्यमय संयोजन पैदा होता है। शिक्षाविद् झोउ झोंगहे के अनुसार, यह खोज पिछली मान्यताओं को चुनौती देती है।

इससे पहले, आर्कियोऑप्टेरिक्स (Archaeopteryx) जुरासिक काल का एकमात्र ज्ञात पक्षी था। लेकिन खोजा गया यह नया जीवाश्म बताता है कि उस समय के दौरान अन्य प्रारंभिक पक्षी भी मौजूद थे। जीवाश्म की गहन स्टडी से पता चलता है कि यह आधुनिक पक्षियों की ओर विकास के पथ पर चला आ रहा था। टीम का कहना है कि इस प्राचीन पक्षी में पुरानी और उन्नत विशेषताओं का मिश्रण मोज़ेक विकास (mosaic evolution) का एक उदाहरण है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस जीवाश्म की खोज से पक्षियों के विकास के बारे में जानकारी और ज्यादा गहरी होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »