सूर्य हुआ पृथ्‍वी से नाराज! धरती पर भेजा खौफनाक तूफान! कल टकरा सकता है हमारे ग्रह से

भू-चुंबकीय तूफान इंसानों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करते।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2023 12:01 IST
ख़ास बातें
  • एक और कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) पृथ्‍वी से टकरा सकता है
  • यह सीएमई 9 जून को सूर्य से निकला था
  • अंतरिक्ष का सफर करते हुए यह पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है

ये तूफान सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क और जीपीएस सिस्‍टम्‍स पर असर हो सकता है।

सूर्य में हो रहीं गतिविधियां आए दिन पृथ्‍वी को मुसीबत में डाल रही हैं! सोलर मैक्सिमम वह अवधि है, जिसने सूर्य को बहुत ज्‍यादा ‘उग्र' कर दिया है। इस वजह से सूर्य से सौर तूफान निकल रहे हैं। कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) की घटनाएं हो रही हैं और सोलर फ्लेयर्स पृथ्‍वी तक आ रहे हैं। साल 2025 तक यह सिलसिला जारी रहेगा। तब तक हमारे ग्रह को अस्‍थायी रेडियो ब्‍लैकआउट, पावर ग्रिडों पर असर, सैटेलाइट्स के बर्बाद होने का खतरा जैसी चुनौतियों से जूझना होगा। 

आने वाले दिनों में एक और कोरोनल मास इजेक्‍शन (CME) पृथ्‍वी से टकरा सकता है और हमारे ग्रह पर भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic storm soon) शुरू कर सकता है। स्‍पेसवेदरडॉटकॉम ने बताया है कि यह सीएमई 9 जून को सूर्य से निकला था। अंतरिक्ष का सफर करते हुए यह पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अगर यह पृथ्‍वी के चुंबकीय क्षेत्र के साथ टकराता है तो हमारे ग्रह पर G1 कैटिगरी का भू-चुंबकीय तूफान आ सकता है। कल यानी 13 जून को यह तूफान पृथ्‍वी को प्रभावित कर सकता है। 

अच्‍छी बात यह है कि भू-चुंबकीय तूफान इंसानों को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करते। मसलन- हमें जान-माल के नुकसान का खतरा नहीं है। इन तूफानों की वजह से आसमान में ऑरोरा दिखाई देते हैं। ये तूफान सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क और जीपीएस सिस्‍टम्‍स पर असर हो सकता है। तीव्रता अधिक होने पर ऐसे तूफान पावर ग्रिडों को फेल कर सकते हैं। 

सूर्य में हो रही हलचलों का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के सैटेलाइट्स दिन-रात काम करते हैं। उन्‍हीं में से एक है SOHO जिसका पूरा नाम है- सोलर एंड हेलिओस्फेरिक ऑब्जर्वेटरी। इस सैटेलाइट को नासा और यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी ने मिलकर तैयार किया है, जो साल 1995 से सूर्य पर नजर रख रहा है। इस सैटेलाइट ने कई बड़े सौर तूफानों से जुड़ीं सूचनाएं पृथ्‍वी तक पहुंचाई हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  2. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  3. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  4. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  5. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  6. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  7. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  8. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  9. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  10. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.