Solar Storm Alert! सूर्य में फ‍िर हुआ धमाका, पृथ्‍वी पर नए सौर तूफान का खतरा

Solar Storm Alert : 27 मई को सनस्‍पॉट AR3664 से एक सौर तूफान निकला। यह X2.8 क्‍लास का है, जिन्‍हें सबसे पावरफुल सौर तूफान माना जाता है।

Solar Storm Alert! सूर्य में फ‍िर हुआ धमाका, पृथ्‍वी पर नए सौर तूफान का खतरा

सूर्य में बहुत बड़े विस्‍फोट के बाद एनर्जी, लाइट और हाईस्‍पीड पार्टिकल्‍स स्‍पेस में ट्रैवल कर रहे हैं और पृथ्‍वी उनके रास्‍ते में है। सांकेतिक तस्‍वीर।

ख़ास बातें
  • पृथ्‍वी पर एक और सौर तूफान का अलर्ट
  • सनस्‍पॉट में हुए विस्‍फोट के बाद निकला तूफान
  • पृथ्‍वी पर दिखाई दे सकते हैं ऑरोरा
विज्ञापन
Solar Storm : सौर तूफानों ने पृथ्‍वी (Earth) को परेशान किया हुआ है! सूर्य में बने सनस्‍पॉटों (Sunspots) में लगातार विस्‍फोट हो रहे हैं और एक के बाद एक सोलर फ्लेयर (What is solar flare) उसमें से निकल रहे हैं। इसकी वजह से पृथ्‍वी पर सौर तूफान अपना असर दिखा रहे हैं, जिसका सबसे प्रमुख उदाहरण, यूरोपीय देशों में द‍िखने वाले ऑरोरा और अस्‍थायी रूप से होने वाले रेडियो ब्‍लैकआउट हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एक और सौर तूफान की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से पृथ्‍वी पर एक बार फ‍िर से ऑरोरा दिखाई दे सकते हैं व रेडियो ब्‍लैकआउट्स हो सकते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, 27 मई को सनस्‍पॉट AR3664 से एक सौर तूफान निकला। यह X2.8 क्‍लास का है, जिन्‍हें सबसे पावरफुल सौर तूफान माना जाता है। नासा के मुताबिक, सूर्य में बहुत बड़े विस्‍फोट के बाद एनर्जी, लाइट और हाईस्‍पीड पार्टिकल्‍स स्‍पेस में ट्रैवल कर रहे हैं और पृथ्‍वी उनके रास्‍ते में है। 

हालांकि इसका सीधा असर इंसानों पर नहीं होता, क्‍योंकि पृथ्‍वी का चुंबकीय क्षेत्र सौर तूफानों को ग्रह के भीतर प्रवेश करने नहीं देता। सौर तूफान ज्‍यादा ताकतवर हो तो यह हमारे इलेक्ट्रि‍सिटी ग्र‍िडों को प्रभावित कर सकता है। लो-अर्थ ऑर्बिट में तैनात सैटेलाइट्स को बर्बाद कर सकता है। 

याद रहे कि हमारा सूर्य अपने सौर चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव फेज में है। इस वजह से सूर्य से ज्‍वालाएं निकल रही हैं और उनके असर से पृथ्‍वी पर सौर तूफान आ रहे हैं। यह सिलसिला साल 2025 तक चलते रहने की उम्‍मीद है। 
 

What is Solar Flare 

जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। हमारे सौर मंडल में ये फ्लेयर्स अबतक के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »