चीन की बड़ी तैयारी, चांद की मिट्टी से बनाएगा ईंटें! यह है प्‍लान

इस सप्‍ताह चीन के वुहान में हुए एक सम्‍मेलन में वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि वो चंद्रमा की सतह पर मिलने वाले मटीरियल का इस्‍तेमाल कर 3D प्रिंटिंग ईंटों की तैयारी कर रहे हैं।

चीन की बड़ी तैयारी, चांद की मिट्टी से बनाएगा ईंटें! यह है प्‍लान

Photo Credit: scmp

Chang'e 8 मिशन के दौरान इस दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं। यह मिशन साल 2028 के आसपास चंद्रमा पर लैंड कर सकता है।

ख़ास बातें
  • 3D प्रिंटिंग ईंटों की तैयारी कर रहा चीन
  • Chang'e 8 मिशन के दौरान शुरू हो सकता है काम
  • साल 2028 में लॉन्‍च हो सकता है Chang'e 8 मिशन
विज्ञापन
दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां चंद्रमा पर मिशन (Moon Mission) भेज रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आर्टिमिस मिशन (Artemis Mission) के रूप में कई उड़ानें भविष्‍य में प्रस्‍तावित की हैं। चीन भी चंद्रमा पर एक के बाद एक मिशन भेज रहा है। उसकी तैयारी औरों से दो कदम आगे लगती है। रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो चीन पृथ्‍वी से दूर चंद्रमा पर अपना परमानेंट बेस बनाने के लिए ऐसी ईंटों की टेस्टिंग करने वाला है, जो चांद की मिट्टी की बनी होंगी। चाइना साइंस डेली की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्‍ताह चीन के वुहान में हुए एक सम्‍मेलन में वैज्ञानिकों ने पुष्टि की कि वो चंद्रमा की सतह पर मिलने वाले मटीरियल का इस्‍तेमाल कर 3D प्रिंटिंग ईंटों की तैयारी कर रहे हैं। 

रिपोर्टों के अनुसार,  Chang'e 8 मिशन के दौरान इस दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं। यह मिशन साल 2028 के आसपास चंद्रमा पर लैंड कर सकता है। इस मिशन के जरिए चीन चांद की सतह पर मौजूद मटीरियल यानी मिट्टी आदि का परीक्षण कर सकता है। यह टेस्टिंग की जा सकती है कि चांद की मिट्टी वहां परमानेंट बेस बनाने के लिए कितनी उपयोगी है। 
रिपोर्ट के अनुसार, हुजहोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एक साइंटिस्‍ट ‘डिंग लियुन' ने एक ऐसे रोबोट प्रोटोटाइप को पेश किया है, जिसके 6 पैर हैं। कहा जा रहा है कि यह रोबोट प्रि‍ंटेड ईंटों को एकसाथ रखने में सक्षम है। अगर यह तकनीक काम कर जाती है तो चीन के लिए इंटरनेशनल लूनार रिसर्च स्‍टेशन (ILRS) बनाने की राह आसान हो जाएगी। चीन की योजना 2030 के दशक में ILRS के निर्माण की है।  

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्‍ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि चीन में पहली बार कोई सम्‍मेलन इस विषय पर हुआ कि चांद पर इंसान के लिए परमानेंट बेस किस तरह तैयार किया जाए। हालांकि चीन अकेला नहीं है, जो अंतरिक्ष को लेकर ऐसे मिशनों पर काम कर रहा है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी भी ऐसी ईंटें बनाने पर काम कर रही है, जो पृथ्‍वी के बाहर उपयोग में लाई जा सकें। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »