अमेरिका को चीन की चुनौती, लॉन्‍च करेगा 2.5 अरब पिक्‍सल कैमरे वाला स्‍पेस टेलीस्‍कोप, यह है तैयारी

इस टेलीस्‍कोप की मिशन लाइफ 10 साल की होगी और यह आकाश के 40 फीसदी हिस्‍से को सर्वे करेगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 मई 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • इस टेलीस्‍कोप के जरिए चीन, अंतरिक्ष का सर्वेक्षण करना चाहता है
  • वह आकाशगंगाओं को एक्‍स्‍प्‍लोर करना चाहता है
  • डार्क मैटर व डार्क एनर्जी के रहस्‍यों को उजागर करना चाहता है

यह टेलीस्‍कोप धूमकेतु और एस्‍टरॉयड जैसी तेज स्‍पीड वाली चीजों का भी पता लगाएगा और विशालकाय ब्लैक होल को स्‍टडी करेगा।

अमेरिका और यूरोपीय स्‍पेस एजेंस‍ियों को अंतरिक्ष में चीन से चुनौती मिल रही है। हाल में चीनी वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि चंद्रमा की मिट्टी में ऑक्सीजन और ईंधन को पैदा करने की क्षमता है। चीन के Chang'e 5 स्‍पेसक्राफ्ट द्वारा लाई गई चंद्रमा की मिट्टी का विश्लेषण करने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे। चीन मंगल मिशन पर भी काम कर रहा है। यही नहीं, अब उसकी तैयारी साल 2023 तक अपना पहला बड़ा स्‍पेस टेलीस्‍कोप लॉन्‍च करने की है। इस टेलीस्‍कोप के जरिए चीन, अंतरिक्ष का सर्वेक्षण करना चाहता है। आकाशगंगाओं को एक्‍स्‍प्‍लोर करना चाहता है और तो और डार्क मैटर व डार्क एनर्जी के रहस्‍यों को उजागर करना चाहता है। चीन का यह टेलीस्‍कोप सीधे तौर पर अमेरिका और यूरोप के हबल टेलीस्‍कोप और हाल में लॉन्‍च किए गए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को टक्‍कर देगा। 

space.com के मुताबिक, चीन की नेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल ऑब्‍जर्वेट्री के डेप्‍युटी डायरेक्‍टर लियू जिफेंग ने न्‍यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया है कि चीनी स्‍पेस स्‍टेशन टेलीस्कोप (CSST) एक ऑप्टिकल और अल्‍ट्रावॉयलेट स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री है। इसमें 6.6-फुट-व्यास का लेंस होगा, जो इसे हबल स्पेस टेलीस्‍कोप की टक्‍कर का बनाएगा। इसका रेजॉलूशन हबल के जितना होगा, लेकिन यह 350 गुना ज्‍यादा क्षेत्र को देख पाएगा। 
Advertisement

इसका मतलब है कि चीनी स्‍पेस स्‍टेशन टेलीस्कोप 32 साल पुराने हबल टेलीस्‍कोप की तुलना में एक समय में आकाश के बहुत अधिक विस्तार से देख पाएगा। बताया जाता है कि इस टेलीस्‍कोप की मिशन लाइफ 10 साल की होगी और यह 2.5 अरब पिक्‍सल कैमरे के साथ आकाश के 40 फीसदी हिस्‍से को सर्वे करेगा। इस बीच, नासा ने हबल के सक्‍सेसर के तौर पर जिस जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च किया है, उसमें 21.3 फीट व्यास के साथ एक प्राइमरी मिरर है। 

बताया जाता है कि चीनी स्‍पेस स्‍टेशन टेलीस्कोप यानी CSST में हमारी आकाशगंगा के तारों की मैपिंग के लिए चार और इंस्‍ट्रुमेंट्स होंगे। ये धूमकेतु और एस्‍टरॉयड जैसी तेज स्‍पीड वाली चीजों का भी पता लगाएंगे और विशालकाय ब्लैक होल को स्‍टडी करेंगे। 
Advertisement

गौरतलब है कि चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। वह इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन की तर्ज पर अपना अंतरिक्ष स्‍टेशन तैयार कर रहा है। हाल में इसके एक कार्गो जहाज को निर्माणाधीन स्‍पेस स्टेशन के साथ डॉक किया गया। कार्गो जहाज अगले चालक दल के लिए रिसर्च इक्विपमेंट और स्टेशन को मेंटेन करने के लिए स्पेयर पार्ट्स को सप्‍लाई कर रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.