• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप

पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप

वैज्ञानिकों ने Particle-armored Liquid Robot तैयार किया है, जो बाधा पार करने के लिए खुद को अलग-अलग हिस्सों में बांट सकता है और फिर दोबारा जुड़ सकता है।

पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप

Photo Credit: AI Generated

वैज्ञानिकों ने ऐसा Liquid Robot बनाया जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ सकता है

ख़ास बातें
  • Liquid Robot बाधा पार करने के लिए खुद को बांट सकता है
  • अलग हुए हिस्से दोबारा जुड़कर एक यूनिट बना लेते हैं
  • वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासोनिक तरंगों से रोबोट को कंट्रोल किया
विज्ञापन

रोबोटिक्स में आमतौर पर रोबोट को ठोस ढांचे और मोटर जैसी चीजों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा Liquid Robot तैयार किया है जो काफी हद तक जीवित कोशिकाओं (Living Cells) की तरह अपना आकार बदल सकता है। यह रोबोट रास्ते में किसी बाधा से टकराने पर अलग-अलग हिस्सों में बंट सकता है और फिर दोबारा जुड़कर एक यूनिट बन सकता है। इसे Particle-armored liquid robot यानी PB नाम दिया गया है। यह रिसर्च दक्षिण कोरिया की सोल नेशनल यूनिवर्सिटी और गाचोन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर की है।

इस रिसर्च को मार्च 2025 को Science Advances जर्नल में पब्लिश किया गया था। हालांकि, इसके वीडियो और रिसर्च के डेमो सोशल मीडिया पर दोबारा चर्चा में आने की वजह से यह तकनीक अभी वायरल हो रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे बना है ये Liquid Robot?

इस रोबोट को बनाने के लिए एक छोटे Liquid Blob को बेहद घनी परत में सुपरहाइड्रोफोबिक यानी पानी को दूर रखने वाले माइक्रोपार्टिकल्स से कवर किया गया है। ये छोटे पार्टिकल्स लिक्विड के चारों तरफ एक तरह की मजबूत लेकिन लचीली आर्मर बना देते हैं।

यही डिजाइन इस रोबोट को एक साथ दो अलग-अलग खूबियां देता है। अंदर मौजूद लिक्विड की वजह से यह आसानी से अपना आकार बदल सकता है, जबकि बाहर मौजूद पार्टिकल लेयर इसे इतना स्थिर रखती है कि यह दबाव और दूसरी बाहरी परिस्थितियों को सह सके। रिसर्च में इन रोबोट्स का आकार कुछ मिलीमीटर के स्तर पर था।

खुद के कर सकता है कई तुकड़े

इस लिक्विड रोबोट की सबसे दिलचस्प क्षमता इसका स्प्लिट और मर्ज होना है। वैज्ञानिकों ने इसे छोटे-छोटे खंभों वाली बाधा के बीच से गुजरते हुए टेस्ट किया। जब रोबोट किसी खंभे से टकराता है, तो उसका आगे वाला हिस्सा दबाव के कारण अलग हो सकता है। इसके बाद पीछे का हिस्सा भी अलग होने लगता है।

लेकिन यहां दिलचस्प हिस्सा यह है कि बाधा पार करने के बाद इसके अलग हुए हिस्से फिर से एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। यानी रोबोट बाधा को पार करने के लिए अस्थायी तौर पर अपना शरीर बदलता है और फिर दोबारा एक यूनिट की तरह काम करने लगता है।

वापस जोड़ने के लिए रिसर्चर्स ने Acoustic Radiation Force यानी अल्ट्रासोनिक तरंगों से पैदा होने वाले बल का इस्तेमाल किया। जब दोनों लिक्विड रोबोट्स एक-दूसरे के करीब आए और उन पर पर्याप्त फोर्स लगाया गया, तो उनके बीच लिक्विड ब्रिज बना और दोनों धीरे-धीरे मिलकर एक बड़ा रोबोट बन गए।

रिसर्च में दो अलग-अलग रोबोट्स के अंदर अलग-अलग पदार्थ भी रखे गए थे। दोनों के Merge होने के बाद उनके अंदर मौजूद पदार्थों के बीच रासायनिक रिएक्शन हुआ, जिससे पूरे लिक्विड रोबोट का रंग बदल गया। इससे वैज्ञानिकों ने यह भी दिखाया कि ऐसे रोबोट भविष्य में छोटे माइक्रोरिएक्टर की तरह काम कर सकते हैं।

इसे कंट्रोल कैसे किया जाता है?

यह रोबोट खुद से इंसान की तरह फैसला लेकर घूमने वाला ऑटोनोमस रोबोट नहीं है। रिसर्च में इसे कंट्रोल करने के लिए अल्ट्रासॉनिक ट्रांसड्यूसर का इस्तेमाल किया गया। वैज्ञानिकों ने 24kHz की अल्ट्रासाउंड-बेस्ड अकूस्टिक रेडिएसन फोर्स के जरिए PB को धक्का देने, घुमाने और अलग-अलग दिशा में ले जाने का प्रयोग किया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »