भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 को लाइव देखने का मौका, ISRO ने दिया निमंत्रण

ISRO ने नागरिकों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से चंद्रयान-3 के लॉन्च को लाइव देखने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2023 15:50 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा
  • इसे लॉन्च व्यू गैलरी से देखने के लिए नागरिकों को निमंत्रित किया गया है
  • चंद्रयान के 23 अगस्त को लैंडिंग करने की संभावना है

चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और मूवमेंट के प्रदर्शन के लिए चंद्रयान 3 को भेजा जा रहा है

देश के चंद्रमा पर भेजे जाने वाले मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्च को लाइव देखने का मौका मिल सकता है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नागरिकों को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से चंद्रयान-3 के लॉन्च को लाइव देखने का निमंत्रण दिया है। 

इसके लिए lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा। ISRO ने ट्वीट कर बताया है, "व्हीकल के इलेक्ट्रिक टेस्ट पूरे हो गए हैं। लॉन्च को श्रीहरिकोटा में SDSC-SHAR की लॉन्च व्यू गैलरी से देखने के लिए नागरिकों को निमंत्रित किया जाता है। इसके लिए  https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर रजिस्टर करना होगा।" इससे पहले ISRO के डायरेक्टर,  S Somanath ने बताया था कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा था, "अगर सब कुछ ठीक रहता है तो चंद्रयान 23 अगस्त को लैंड करेगा। इस तिथि का फैसला चंद्रमा पर सूर्योदय के आधार पर किया गया है। हालांकि, अगर इसमें देरी होती है तो हमें लैंडिंग को अगले महीने सितंबर में रखना होगा।" 

चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और मूवमेंट की क्षमता के प्रदर्शन के लिए चंद्रयान 3 को भेजा जा रहा है। चंद्रमा पर देश के दूसरे मिशन चंद्रयान-2 को लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। हालांकि, विक्रम लूनर लैंडर के चंद्रमा पर क्रैश होने के कारण यह मिशन नाकाम हो गया था। ISRO ने Gaganyaan प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष में यात्रियों के साथ एक मिशन है। ISRO ने इस मिशन को इस तरीके से डिजाइन किया है कि जिससे यह पहली कोशिश में ही सफलता हासिल कर सकेगा। इसके लिए टेस्टिंग और डिमॉन्स्ट्रेशन में बढ़ोतरी की गई है। 

ISRO ने Gaganyaan प्रोजेक्ट में जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया है। यह अंतरिक्ष में यात्रियों के साथ एक मिशन है। ISRO ने इस मिशन को इस तरीके से डिजाइन किया है कि जिससे यह पहली कोशिश में ही सफलता हासिल कर सकेगा। इसके लिए टेस्टिंग और डिमॉन्स्ट्रेशन को बढ़ाया गया है। पिछले महीने इस बारे में Somanath ने संवाददाताओं को बताया था कि गगनयान को दो वर्ष पहले लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देरी हुई है। उन्होंने कहा था, "हमारी सोच अब अलग है। हम जल्दबाजी नहीं करना चाहते। हमने फैसला कर लिया है। इस ह्युमन स्पेस फ्लाइट का मुख्य उद्देश्य एक पूरी तरह निश्चित सुरक्षित मिशन है।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.