Chandra Grahan 2026: होली पर चांद भी हो जाएगा लाल! 3 मार्च को बन रहा दुर्लभ संयोग
होली के दिन एक दुर्लभ घटना होने जा रही है। 2026 की होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जो कोई आम चंद्र ग्रहण नहीं होगा। यह ग्रहण ब्लड मून का नजारा दिखाएगा। इस दिन चंद्रमा पर पड़ने वाली पृथ्वी की छाया ऐसा संयोग पैदा करेगी कि चांद लाल रंग में रंगा नजर आएगा जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। एक खास समय पर दुनिया के कई हिस्सों में यह नजारा देखा जा सकेगा।