कल दिखेगा साल का सबसे बड़ा Supermoon, जानें भारत में कब देख सकेंगे इस अदभुत घटना को

NASA के अनुसार, सुपरमून बुधवार (13 जुलाई) को सुबह 5 बजे EDT (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) पर पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर होगा, जो 3,57,264 किलोमीटर का perigee दूरी होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 18:36 IST
ख़ास बातें
  • सुपरमून बुधवार (13 जुलाई) को सुबह 5 बजे EDT पर धरती के सबसे करीब होगा
  • इस घटना के बाद लगभग तीन दिनों तक दिखेगा फुलमून
  • इसे कुछ जगहों पर Buck Moon के नाम से भी जाना जाता है

सुपरमून 13 जुलाई को सुबह 5 बजे EDT (भारत में दोपहर 2:30 बजे) पर धरती के सबसे नजदीक होगा

इस साल की सबसे बड़ी खगोलीय घटनाओं में से एक 'सुपरमून' (Supermoon 2022) को कल, यानी 13 जुलाई को देखा जा सकेगा। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम पॉइंट पर पहुंच जाएगा, जिसकी वजह से वह आम पूर्णिमा के मुकाबले सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। नासा के अनुसार, यह लगातार दिखाई देने वाले चार सुपरमून में से तीसरा होगा। इसे मात्र एक दिन नहीं, बल्कि तीन दिनों तक देखा जा सकता है। हर दिन की तुलना में कल चंद्रमा बड़ा तो दिखाई ही देगा और साथ ही ज्यादा चमकीला और गुलाबी भी नजर आएगा। 

13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाएगी। इस सुपरमून को बक मून (Buck moon) भी कहा जाता है। इसका यह नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि कहा जाता है कि साल के इस समय पर नर हिरण (buck) के नए सींग उगते हैं। बक्स के सींग हर साल गिराते हैं और फिर नए सींग आते हैं और साल बीतने के साथ उनके सींग और विशाल और खूबसूरत होते जाते हैं।

NASA के अनुसार, सुपरमून बुधवार (13 जुलाई) को सुबह 5 बजे EDT (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) पर पृथ्वी के सबसे नजदीकी बिंदु पर होगा, जो 3,57,264 किलोमीटर का perigee दूरी होगी। बुधवार शाम ढलने के लिए रात 9:44 बजे EDT (भारतीय समयानुसार सुबह 7:14 बजे) फुलमून भी दिखाई देगा।

एक बयान में, अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने कहा कि "चंद्रमा इस समय के आसपास लगभग तीन दिनों तक पूर्ण दिखाई देगा, मंगलवार की सुबह से शुक्रवार की सुबह तक।"  दरअसल यह फुलमून नहीं होगा, लेकिन चांद का आकार बड़ा नजर आएगा। इसके अलावा इस दौरान परछाई की स्ट्रिप चांद पर बहुत पतली दिखाई देगी। चांद में बदलाव काफी धीरे होगा जिसकी वजह से फुलमून की ही तरह नजर आएगा। खुली आंखों से इस प्रकिया को देखना थोड़ा कठिन है।

सुपरमून तब होता है, जब चंद्रमा अपने आकार से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है, क्योंकि इसकी दूरी पृथ्वी से सबसे कम होती है। सबसे पास होने के कारण चांद बड़ा तो दिखाई ही देता है, साथ ही बेहद चमकदार भी दिखाई देता है। इस स्थिति को परीजी (Perigee) कहा जाता है। इसके साथ ही धरती की परिक्रमा के दौरान चांद दूर भी जाता है, जिसे अपोजी (Apogee) कहा जाता है। इस समय धरती और चंद्रमा के बीच दूरी 4,05,500 किलोमीटर होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Supermoon, supermoon 2022, supermoon july 2022, Buck Moon, NASA
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  3. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  4. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  5. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  6. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  2. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  4. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  5. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  6. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  7. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  8. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  9. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  10. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.