• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 55 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रही बड़ी चट्टान! 160 फीट की आफत के लिए NASA की चेतावनी!

55 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रही बड़ी चट्टान! 160 फीट की आफत के लिए NASA की चेतावनी!

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

55 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रही बड़ी चट्टान! 160 फीट की आफत के लिए NASA की चेतावनी!

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है।

ख़ास बातें
  • आज 13 मई को 2023 JG नाम का एस्टरॉयड पृथ्वी की ओर आ रहा है
  • कल यानि 14 मई को भी एक एस्टरॉयड के धरती के पास आने की सूचना जारी की गई है
  • अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है
विज्ञापन
अंतरिक्ष वैज्ञानिक एस्टरॉयड के बारे में लगातार जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। सौरमंडल के निर्माण के समय यह शेष रह गए टुकड़े बताए जाते हैं, यानि कि ये ग्रहों के ही अवशेष हो सकते हैं, ऐसा कहा जाता है। इनकी संरचना को समझकर वैज्ञानिक पता लगा सकते हैं कि सौरमंडल के विभिन्न ग्रहों का निर्माण कैसे हुआ होगा। लेकिन कई बार इनसे खतरा भी पैदा हो सकता है। चूंकि एस्टरॉयड्स की तुलना में किसी बड़े ग्रह का गुरुत्वाकर्षण ज्यादा होता है, इसलिए ये ग्रह की ओर खिंचे चले आते हैं। पृथ्वी से अगर कोई एस्टरॉयड टकरा जाए तो यह जान-माल का बड़ा नुकसान कर सकता है। नासा ने आज यानि 13 मई, और कल यानि 14 मई को एस्टरॉयड के धरती के नजदीक आने का अलर्ट जारी किया है। क्या पृथ्वी की ओर बड़ा खतरा बढ़ रहा है? आइए जानते हैं। 

इन दिनों अंतरिक्ष में बहुत सी खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही हैं जिसमें एस्टरॉयड का आना भी शामिल है। एस्टरॉयड लगातार पृथ्वी की ओर आ रहे हैं और इसके करीब से गुजर रहे हैं। नासा ने ऐसे ही 2 बड़े एस्टरॉयड के आज और कल धरती के पास आने का अलर्ट जारी किया है। स्पेस में एस्टरॉयड पर नजर रखने के लिए नासा अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी से लगातार इन्हें ट्रैक करती रहती है। JPL के अनुसार, आज 13 मई को 2023 JG नाम का एस्टरॉयड पृथ्वी की ओर आ रहा है। यह 160 फीट बड़ा है जो कि किसी बड़े एयरप्लेन जितना साइज है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा होगा तो इसकी धरती से दूरी सिर्फ 7,110,000 किलोमीटर रह जाएगी। यह 54995 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 

नासा की ओर से कल यानि 14 मई को भी एक एस्टरॉयड के धरती के पास आने की सूचना जारी की गई है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 JP है। यह भी एक बड़े हवाई जहाज के आकार का है। इसका साइज 85 फीट है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो इसकी दूरी यहां से सिर्फ 3,230,000 किलोमीटर रह जाएगी। 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक माना जाता है। ऐसे एस्टरॉयड पृथ्वी के बड़े हिस्से पर तबाही ला सकते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में ये दोनों ही एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि किसी क्षुद्र ग्रह या एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना नासा की ओर से जारी नहीं की गई है। लेकिन इनकी दिशा बहुत तेजी से बदल सकती है और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह से टकराने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »