Supermoon 2022 : आज शाम दिखाई देगा इस साल का आखिरी सुपरमून, जानें इसकी अहमियत और टाइम

जैसे पिछले दो सुपरमून के नाम ‘स्‍ट्रॉबेरी मून’ और ‘थंडर मून’ थे, उसी तरह इस बार हम ‘फुल स्टर्जन मून' (Full Sturgeon Moon) को देखेंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 11:51 IST
ख़ास बातें
  • एक सुपरमून सामान्‍य पूर्णिमा से 30% तक ज्‍यादा चमकदार दिखाई दे सकता है
  • इस दौरान पृथ्‍वी -चंद्रमा के बीच की दूरी करीब 26000 किलोमीटर कम हो जाएगी
  • फुल स्टर्जन मून नाम की उत्‍पत्ति अमेरिका से हुई है

सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है।

इस साल का आखिरी सुपरमून (supermoon) भारत में आज शाम यानी 12 अगस्‍त को दिखाई देगा। अब से कुछ घंटों बाद आप पूर्णिमा के चांद का शानदार नजारा देख सकेंगे। दुनिया के कई हिस्‍सों में इस सुपरमून को गुरुवार से ही देखा जा रहा है। भारत में यह आज दिखाई देगा, जो अंतरिक्ष में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए बेहद खास मौका होगा। इससे पहले जून और  जुलाई में भी सुपरमून को देखा गया था। जैसे पिछले दो सुपरमून के नाम ‘स्‍ट्रॉबेरी मून' और ‘थंडर मून' थे, उसी तरह इस बार हम ‘फुल स्टर्जन मून' (Full Sturgeon Moon) को देखेंगे। यह लगातार चार सुपरमून में से चौथा होगा। आइए जानते हैं क्‍या होता है सुपरमून और भारत में इसे कितने बजे से देखा जा सकेगा। 
 

क्‍या है सुपरमून 

सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। वैज्ञानिक नजरिए से समझें तो चंद्रमा इस दिन पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाएगा। इसकी वजह से वह आम पूर्णिमा के मुकाबले सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। एक सुपरमून औसत रात की तुलना में 14 से 30 फीसदी ज्‍यादा चमकदार दिखाई दे सकता है। यह लगातार दिखाई देने वाले चार सुपरमून में से चौथा होगा। इस दौरान पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी करीब 26 हजार किलोमीटर कम हो जाएगी। 
 

कैसे पड़ा ‘फुल स्टर्जन मून' नाम

नासा के अनुसार, स्टर्जन शब्द की उत्‍पत्ति अमेरिकी जनजाति अल्गोंक्विन (Algonquin) से हुई है। हर साल यह जनजाति इस सीजन में स्टर्जन मछली को पकड़ती है, जिस वजह से इस पूर्णिमा को स्टर्जन मून कहा गया है। 
 

सुपरमून देखने का सही वक्‍त

भारत में आज शाम के बाद से सुपरमून का नजारा दिखाई देगा। देश की राजधानी दिल्‍ली की बात करें, तो शाम 7 बजकर 41 मिनट के बाद सुपरमून दिखाई देना शुरू होगा। इसे सुबह तक देखा जा सकेगा। 
 

अगला सुपरमून कब

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अगले साल यानी 2023 और उसके बाद 2024 में भी चार सुपरमून दिखाई देंगे। जबकि 2025 में 3 सुपरमून देखे जा सकेंगे। वैसे तो इस नजारे को आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास बेहतर क्‍वॉलिटी की दूरबीन है, तो यह नजारा और दिलचस्‍प हो सकता है। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.