22 परमाणु बमों की ताकत के साथ इस दिन टकरा सकता है एस्‍टरॉयड ‘बेन्नू’, Nasa ढूंढ रही तोड़, 6 दिन बाकी…

OSIRIS-REx Mission : करीब 7 साल पहले नासा ने एक स्‍पेसक्राफ्ट को बेन्‍नू एस्‍टरॉयड की ओर रवाना किया था, ताकि उसके सैंपल्‍स कलेक्‍ट किए जा सकें।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 सितंबर 2023 16:01 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍टरॉयड ‘बेन्नू’ पर नजर रख रहे साइंटिस्‍ट
  • इस हफ्ते पृथ्‍वी पर आने वाले हैं इस एस्‍टरॉयड के सैंपल
  • नासा इस एस्‍टरॉयड के टकराव को रोकने पर कर रही काम

इस वीकेंड बेन्‍नू एस्‍टरॉयड के सैंपल पृथ्‍वी पर पहुंचने की उम्‍मीद है।

Photo Credit: Nasa

एस्‍टरॉयड ‘बेन्नू' (Bennu) ने वैज्ञानिकों को अलर्ट पर रखा हुआ है। हर 6 साल में हमारे ग्रह के करीब आने वाली यह चट्टानी आफत एक दिन पृथ्‍वी की सतह से टकरा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एस्‍टरॉयड ‘बेन्नू' जब धरती से टकराएगा, 22 परमाणु बमों जितनी ताकत उसमें होगी। वैज्ञानिकों ने एक सटीक डेट का आकलन करते हुए बताया है कि 24 सितंबर 2182 को बेन्‍नू एस्‍टरॉयड की टक्‍कर पृथ्‍वी से हो सकती है। खास यह है कि अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी (Nasa) इस अनुमान‍ित टक्‍कर को टालने की दिशा में काम कर रही है। 

करीब 7 साल पहले नासा ने एक स्‍पेसक्राफ्ट को बेन्‍नू एस्‍टरॉयड की ओर रवाना किया था, ताकि उसके सैंपल्‍स कलेक्‍ट किए जा सकें। इस वीकेंड बेन्‍नू एस्‍टरॉयड के सैंपल पृथ्‍वी पर पहुंचने की उम्‍मीद है। अमेरिका के यूटा रेगिस्‍तान  (Utah desert) में इस रविवार यानी 24 सितंबर को बेन्‍नू एस्‍टरॉयड के सैंपल लेकर आ रहा मिशन लैंड कर सकता है। 
Advertisement
 

क्‍या है बेन्‍नू एस्‍टरॉयड 

एस्‍टरॉयड बेन्नू (Bennu) को नासा की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी (JPL) ऑब्‍जर्व कर रही है। यह हर 1.2 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है और 6 साल में पृथ्वी के करीब पहुंचता है। लगभग 1614 फीट आकार का यह एस्‍टरॉयड साइज में काफी बड़ा है। अमेरिकी स्‍पेस एजेंसी ने सितंबर 1999 से जनवरी 2011 के बीच दुनियाभर के ट्रैकर्स की मदद से बेन्नू एस्‍टरॉयड की ट्रैजेक्‍टरी को मैप किया है। नासा के अनुसार, साल 2135 में जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब इसकी ट्रैजेक्‍टरी में थोड़ा बदलाव होगा। संभावित रूप से साल 2175 और 2199 के बीच यह पृथ्‍वी को प्रभावित कर सकता है। 
 

बेन्‍नू पृथ्‍वी से टकराया तो क्‍या होगा? 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का अनुमान है कि बेन्‍नू एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से टकराया तो क्रैश साइट पर लगभग 9.6 किलोमीटर का गड्ढा हो जाएगा। एस्‍टरॉयड के टकराने से सभी दिशाओं में करीब 966 किलोमीटर एरिया में तबाही होगी। 
 

पृथ्‍वी पर क्‍यों लाए जा रहे बेन्‍नू के सैंपल 

नासा का OSIRIS-REx स्‍पेसक्राफ्ट बेन्‍नू के सैंपल्‍स को लेकर लौट रहा है। अनुमान है कि उसने 250 ग्राम सैंपल जुटाया है। सैंपल को स्‍टडी करके वैज्ञानिक बेन्‍नू एस्‍टरॉयड को और समझ पाएंगे। वैज्ञानिकों की स्‍टडी फ्यूचर में काम आ सकती है अगर नासा इस एस्‍टरॉयड की दिशा में बदलाव की योजना बनाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.