• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • क्‍या धरती पर वापस आ गए हैं डायनासोर? अमेरिका में मिले पैरों के निशान, जानें पूरा मामला

क्‍या धरती पर वापस आ गए हैं डायनासोर? अमेरिका में मिले पैरों के निशान, जानें पूरा मामला

टेक्‍सास की डायनासोर वैली स्टेट पार्क के एक्‍सपर्ट का कहना है कि ज्‍यादातर पैरों के निशान 15 फीट लंबे और 7 टन वजनी एक्रोकैंथोसॉरस (Acrocanthosaurus) प्रजाति के डायनासोर से संबंधित हो सकते हैं।

क्‍या धरती पर वापस आ गए हैं डायनासोर? अमेरिका में मिले पैरों के निशान, जानें पूरा मामला

माना जाता है कि करीब 6.6 करोड़ साल पहले एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने के कारण धरती से डायनासोर का खात्‍मा हो गया।

ख़ास बातें
  • टेक्‍सास में एक नदी के सूखे की स्थिति में पहुंचने के बाद दिखे निशान
  • ज्‍यादातर पैरों के निशान एक्रोकैंथोसॉरस डायनासोर के हो सकते हैं
  • 15 फीट लंबे और 7 टन वजनी थे वो डायनासोर
विज्ञापन
अगर कोई कहे कि धरती पर डायनासोर के पैरों के निशान आज भी मौजूद हैं, तो हैरानी तो होगी ही। पृथ्‍वी का सबसे विशाल जीव जो करोड़ों साल पहले एक एस्‍टरॉयड के हमले में खत्‍म हो चुका है, उसके पैरों के निशान भला कैसे मौजूद हो सकते हैं। क्‍या डायनासोर धरती पर वापस आ गए हैं? ऐसा नहीं है। दरअसल, अमेरिका के टेक्‍सास में एक नदी के सूखे की स्थिति में पहुंचने के बाद 11.3 करोड़ वर्ष पहले के डायनासोर के पैरों के निशान का खुलासा किया गया है। यहां की डायनासोर वैली स्टेट पार्क के एक्‍सपर्ट का कहना है कि ज्‍यादातर पैरों के निशान 15 फीट लंबे और 7 टन वजनी एक्रोकैंथोसॉरस (Acrocanthosaurus) प्रजाति के डायनासोर से संबंधित हो सकते हैं। 

इसके अलावा, कुछ पैरों के निशान साउरोपोसीडॉन (Sauroposeidon) के भी हो सकते हैं। डायनासोर की यह प्रजाति लगभग 60 फीट लंबा और वजन में 44 की थी। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, नदी के सूखने की स्थिति में पहुंचने की वजह से यह निशान उभरकर सामने आए हैं। सामान्‍य मौसम में ये पानी में डूब जाते हैं और दिखाई नहीं देते। 

पार्क ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्‍ट किया है, जिसमें नए खोजे गए पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। यह काफी गहरे धंसे हुए नजर आते हैं और साइज में काफी बड़े हैं। पार्क के एक्‍सपर्ट का कहना है कि पार्क में नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजे गए ज्‍यादातर ट्रैक ‘एक्रोकैंथोसॉरस' के हैं। उनके मुताबिक यह एक डायनासोर था, जो करीब 15 फीट लंबा और 7 टन वजनी रहा होगा। 

ये निशान आज से पहले नहीं देखे गए थे। यहां बहने वाली पलक्सी (Paluxy) नदी के सिकुड़ने की वजह से विशेषज्ञों को डायनासोर के पैरों के निशान मिले। डायनासोर वैली स्टेट पार्क में कई तरह के डायनासोर ट्रैक हैं, जिनमें से ज्यादातर प्राचीन सैरोपोड्स और थेरोपोड से हैं, लेकिन यह पहली बार है जब ‘एक्रोकैंथोसॉरस' के पैरों के निशान देखे गए हैं। माना जाता है कि करीब 6.6 करोड़ साल पहले एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने के कारण धरती से डायनासोर का खात्‍मा हो गया। 

पलक्‍सी नदी के सूखने की स्थिति में पहुंचने की वजह से बहुत ज्‍यादा ट्रैक्‍स दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका का टेक्‍सास राज्‍य भीषण सूखे की चपेट में है, इस वजह से यहां की प्रमुख नदियों का जलस्‍तर काफी नीचे चला गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »