सूख रही अमेरिका की सबसे बड़ी झील, Nasa ने सैटेलाइट इमेज से दिखाए गंभीर हालात

‘मीड’ झील दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में कोलोराडो नदी पर हूवर बांध पर एक जलाशय है। यह लास वेगास से 39 किमी पूर्व में नेवादा और एरिजोना राज्यों में स्थित है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 11:51 IST
ख़ास बातें
  • झील का जल स्तर अप्रैल 1937 के बाद से सबसे कम हो गया है
  • उस साल इस जलाशय को पहली बार भरा गया था
  • अमेरिका और मैक्सिको की 2 करोड़ की आबादी इस पानी पर निर्भर है

इस झील से एरिजोना, कैलिफोर्निया और नेवादा के साथ-साथ मैक्सिको के कुछ राज्यों को पानी मिलता है और लगभग 2 करोड़ लोगों की जरूरतें पूरी होती हैं।

वॉटर कैपिसिटी के मामले में अमेरिका के सबसे बड़े रिजरवॉयर यानी जलाशय ‘लेक मीड' (Lake Mead) के लेवल में भारी गिरावट आई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की ओर से जारी सैटेलाइट इमेज में पिछले 22 साल में ‘मीड' झील के जल स्तर में गिरावट दिखाई दी है। नासा ने कन्‍फर्म किया है कि ‘मीड' झील का जल स्तर अप्रैल 1937 के बाद से सबसे कम हो गया है। उस साल इस जलाशय को पहली बार भरा गया था। ‘मीड' झील दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में कोलोराडो नदी पर हूवर बांध पर एक जलाशय है। यह लास वेगास से 39 किमी पूर्व में नेवादा और एरिजोना राज्यों में स्थित है। इस झील से एरिजोना, कैलिफोर्निया और नेवादा के साथ-साथ मैक्सिको के कुछ राज्यों को पानी मिलता है और लगभग 2 करोड़ लोगों की जरूरतें पूरी होती हैं। इस जलाशय के पानी में कमी आना एक बड़ी चिंता की बात है। 

नासा के अनुसार, इस सोमवार तक अमेरिका की सबसे बड़ी झील में उसकी क्षमता का  27% पानी भरा था। साल 2000, 2021 और 2022 में नासा अर्थ ऑब्जर्वेटरी द्वारा ली गई तस्वीरें दिखाती हैं कि 2021 से 2022 के बीच झील का जलस्‍तर काफी कम हो गया है। साल 2000 की इमेज में झील में काफी पानी दिखाई देता है। वहीं 2022 की इमेज में सिर्फ एक हिस्‍से में ही पानी नजर आ रहा है। 

आंकड़े बताते हैं कि जुलाई 2000 से झील का जलस्तर लगभग 160 फीट और जुलाई 2021 से 26 फीट नीचे गिर चुका है। विशेषज्ञ इसे जलवायु परिवर्तन के दु‍ष्‍परिणामों से जोड़कर देख रहे हैं। झील के जलस्‍तर में गिरावट से सबसे ज्‍यादा प्रभावित वो लोग होंगे, जो दशकों से इसके पानी पर निर्भर हैं। नासा की अर्थ ऑब्जर्वेटरी ने कहा है कि अमेरिका के इस सबसे बड़े जलाशय से 7 राज्यों और उत्तरी मैक्सिको में लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। यह तस्‍वीर जलवायु परिवर्तन और सूखे का एक स्पष्ट उदाहरण देती है। 

गौर करने वाली बात यह है कि मीड झील को बनाने वाले हूवर बांध में भी पानी घट रहा है। यू.एस. ब्यूरो ऑफ रिक्लेमेशन के आंकड़ों के अनुसार, हूवर बांध का जलस्तर जुलाई 2000 में लगभग 1,200 फीट था, जो इस साल 18 जुलाई तक लगभग 1,040 फीट तक गिर गया। बताया जाता है कि साल 1983 और 1999 में झील का पानी अपने हाई लेवल पर था। मीड झील के पास मौजूद पॉवेल झील का वॉटर लेवल भी अपने निम्‍न स्‍तर पर पहुंच गया है। यह आंकड़े अमेरिका में गंभीर जल संकट के हालात की ओर इशारा करते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.