• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • गजब : समुद्र में 3 हजार मीटर नीचे ‘ईंटों की सड़क’, रिसर्चर्स भी हुए हैरान, देखें वीडियो

गजब : समुद्र में 3 हजार मीटर नीचे ‘ईंटों की सड़क’, रिसर्चर्स भी हुए हैरान, देखें वीडियो

यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी (UrFU) और जर्मनी की टुबिंगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने समुद्र में बेहद गहराई में सड़क नुमा स्‍ट्रक्‍चर देखा, जोकि ईंटों से तैयार किया लग रहा था।

गजब : समुद्र में 3 हजार मीटर नीचे ‘ईंटों की सड़क’, रिसर्चर्स भी हुए हैरान, देखें वीडियो

नौटिलस (Nautilus) नाम का एक पोत इस साल की शुरुआत में इस इलाके में पहुंचा था। यह जगह हवाई द्वीप के ठीक उत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है।

ख़ास बातें
  • यह जगह हवाई द्वीप के ठीक उत्तर में प्रशांत महासागर में है
  • यह अचानक हुई खोज थी, जिससे वैज्ञानिक हैरान रह गए
  • हालांकि यह कोई सड़क नहीं, बल्कि विज्ञान का 'कमाल' है
विज्ञापन
दुनियाभर के वैज्ञानिक पृथ्‍वी के बाहर जीवन की खोज में जुटे हुए हैं, लेकिन हमारे ग्रह पर ही ऐसा बहुत कुछ है, जिसे तलाशा जाना अभी बाकी है। उदाहरण के लिए समुद्र को ही लीजिए। वैज्ञानिक अभी तक समुद्र में खोज कर रहे हैं और कई इलाकों तक तो पहुंच भी नहीं पाए हैं। बरमुडा ट्राएंगल जैसे कई पॉइंट हैं, जिनका रहस्‍य सुलझना बाकी है। कुछ महीनों पहले इंटरनेट पर आया एक वीडियो एक नए ‘रहस्‍य' की ओर इशारा करता है। समुद्र में 3 हजार मीटर नीचे वैज्ञानिकों ने जो देखा, वह हैरान करने वाला था।   

यूराल फेडरल यूनिवर्सिटी (UrFU) और जर्मनी की टुबिंगन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने समुद्र में बेहद गहराई में सड़क नुमा स्‍ट्रक्‍चर देखा, जोकि ईंटों से तैयार किया लग रहा था। नौटिलस (Nautilus) नाम का एक पोत इस साल की शुरुआत में इस इलाके में पहुंचा था। यह जगह हवाई द्वीप के ठीक उत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है। 

यह नजारा तब सामने आया, जब ओशन एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट के रिसर्चर्स अपने अभियान पर थे। उन्होंने पाया कि स्‍ट्रक्‍चर एक पक्की सड़क जैसा लग रहा था। रिसर्चर्स ने उसे ‘येलो ब्रिक रोड' और रोड टू अटलांटिस कहकर पेश किया। जब यह खोज हुई तब जहाज, हवाई द्वीप से दूर पापाहानुमोकुकिया मरीन नेशनल मान्यूमन्ट Papahanaumokuakea Marine National Monument (PMNM) के आसपास खोज कर रहा था।

15 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला PMNM एक विश्व धरोहर स्थल है। इसमें उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप भी शामिल हैं। खोज के दौरान रिसर्चर्स उस रोडनुमा स्‍ट्रक्‍चर तक पहुंचे। हालांकि यह कोई रोड नहीं है। ना ही एलियंस से इसका कोई कनेक्‍शन है। रिसर्चर्स ने इसे एक प्राचीन सक्र‍िय ज्‍वालामुखी की जियोलॉजी का उदाहरण माना है। इसका वीडियो काफी दिलचस्‍प है। 



6.31 मिनट लंबा यह वीडियो बताता है कि एक खोज ने वैज्ञानिकों को उत्‍साह से भर दिया था। उन्‍हें यकीन नहीं हो रहा था कि समुद्र में इतनी नीचे ईंटों की बनी रोड जैसा कुछ देखने को मिल सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo Reno 16 Pro की दिखी पहली झलक, 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी! मई में लॉन्च कंफर्म
  3. 200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. 1500W पावर मोटर के साथ Isinwheel H7, H7 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए लॉन्च, 69km रेंज, जानें कीमत
  5. 13 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, देखें डील
  6. Google Pay पर कैसे भरें बिजली, पानी या मोबाइल बिल, ये है आसान तरीका
  7. Oppo F33 5G vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. Oppo Find X10 में होगी 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा!
  9. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
  10. Amazon Scholarship: भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंटर्नशिप के साथ ₹2 लाख की मदद!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »