एलियंस की मौजूदगी के बारे में क्या कहता है NASA?

नासा की एक वैज्ञानिक ने एलियंस और उनकी मौजूदगी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास किया है। 

एलियंस की मौजूदगी के बारे में क्या कहता है NASA?

नासा की वैज्ञानिक डॉ लिंडसे हेज़ ने पृथ्वी के बाहर जीवन की तलाश जारी रखने का वादा किया।

ख़ास बातें
  • एलियंस के होने या न होने की नासा पुष्टि नहीं करता है।
  • हालांकि नासा ने कहा कि वह इसकी तलाश जारी रखेगा।
  • पोस्ट पर कई यूजर्स ने कहा कि जीवन पृथ्वी के बाहर मौजूद है।
विज्ञापन
स्पेस या अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले हर व्यक्ति के मन में एक सवाल हमेशा रहता है- क्या पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन मौजूद है? कई स्पेस अभियानों के बाद भी हम अभी तक धरती के बाहर कहीं भी जीवन के निशान नहीं खोज पाए हैं। हालांकि कई बार हम दुनिया के किसी हिस्से में UFO देखे जाने के बारे में सुनते जरूर हैं। मगर अक्सर ये खबरें सच साबित नहीं होती हैं और कई हमेशा रहस्य ही बनी रह जाती हैं। अगर यूनिवर्स को अनंत मान लिया जाए तो हमने अभी तक एक बाल बराबर भी इसकी सतह को खरोंचा नहीं है। इसी बीच नासा की एक वैज्ञानिक ने एलियंस और उनकी मौजूदगी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने का प्रयास किया है। 

NASA के Instagram पेज पर एक वीडियो में, एस्ट्रोबायोलॉजी एक्सपर्ट डॉ लिंडसे हेज़ कहती हैं कि यह वास्तव में एक दिलचस्प सवाल है- एक ऐसा सवाल जिसे वैज्ञानिक वास्तव में लंबे समय से समझने और विस्तार से जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी वे किसी अन्य ग्रह पर जीवन की खोज नहीं कर पाए हैं।
वह आगे कहती हैं- मगर नासा धरती से परे जीवन के निशानों की तलाश लगातार कर रहा है। यूएस की स्पेस एजेंसी ने मंगल पर पांच रोवर और चार लैंडर भेजे हैं। इसके अलावा उनके ऑर्बिटर्स बहुत अधिक हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस हैं, जो मंगल की सतह को देखते रहते हैं। फिर भी अभी तक मंगल के केवल एक छोटे से हिस्से का ही पता लगाया जा सका है। जितना अधिक वे खोजते हैं, उतना ही वे जीवन के पनपने के लिए अलग अलग वातावरणों के बारे में सीखते हैं।

"तो हम अभी तक यह नहीं कह सकते कि एलियंस मौजूद हैं या नहीं," हेज़ ने कहा।
फिर वह अमेरिकी एस्ट्रोनॉमर और बेस्ट सैलिंग राइटर Carl Sagan की पंक्तियां दोहराती हैं, “ब्रह्मांड एक बहुत बड़ी जगह है। अगर इसमें सिर्फ हम हैं, तो यह अंतरिक्ष की घोर बर्बादी के सिवाय कुछ नहीं है।”

हालाँकि, कई यूजर्स ने कहा कि जीवन पृथ्वी के बाहर मौजूद है। बस यह समय का फेर है कि नासा अभी तक इसे ढूंढ नहीं पाया है। "बेशक वे (एलियंस) होते हैं! वे होते हैं!" पोस्ट पर यूजर griffith.david1 ने कमेंट किया।
"यदि वे मौजूद हैं, तो हम आशा करते हैं कि वे मिलनसार हों," यूजर sputniksworld ने कमेंट किया। 
इस इंस्टाग्राम पोस्ट को अब तक 8.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »