Aditya L1 Mission : भारत का पहला सौर मिशन ‘आदित्‍य’ कितनी दूर पहुंचा पृथ्‍वी से? जानें

Aditya L1 Mission : अब स्‍पेसक्राफ्ट जिस ऑर्बिट में है, वहां से वह पृथ्‍वी के सबसे करीब 282 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 17:49 IST
ख़ास बातें
  • तीन दिन हो गए हैं आदित्‍य एल-1 मिशन की लॉन्चिंग को
  • 120 दिनों में अपने लक्ष्‍य पर पहुंचेगा स्‍पेसक्राफ्ट
  • इसरो लगातार कक्षा संंबंधी प्रक्रियाओं को कर रहा है पूरा

अब ‘आदित्य एल1’ की कक्षा में नया बदलाव 10 सितंबर 2023 को रात लगभग ढाई बजे किया जाएगा।

Photo Credit: ISRO

Aditya L1 Mission : आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से बीते शनिवार को उड़ान भरने वाला भारत का पहला सौर मिशन आदित्‍य एल-1 (Aditya L1) अब सूर्य के रास्‍ते पर है। पृथ्‍वी से 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके करीब 120 दिनों बाद आदित्‍य स्‍पेसक्राफ्ट उस L1 पॉइंट पर पहुंचेगा, जिसे लैग्रेंज बिंदु कहते हैं। अपने 3 दिनों के पड़ाव में आदित्‍य ने अबतक जो दूरी तय की है, वो कुछ इस तरह से है- आदित्‍य की पृथ्‍वी से अभी न्‍यूनतम दूरी 282 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 40 हजार 225 किलोमीटर है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी ‘इसरो' ने यह जानकारी शेयर की है।   

स्‍पेस एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि ‘आदित्य एल1' की पृथ्वी के ऑर्बिट से संबंधित दूसरी प्रक्रिया मंगलवार तड़के सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। इस प्रक्रिया को बंगलूरू स्थित इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से अंजाम दिया गया।

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स' पर एक पोस्ट में इसरो ने बताया कि उसके मॉरीशस, बंगलूरू और पोर्ट ब्लेयर के सेंटर्स ने आदित्‍य को मॉनिटर किया। अब स्‍पेसक्राफ्ट जिस ऑर्बिट में है, वहां से वह पृथ्‍वी के सबसे करीब 282 किलोमीटर की दूरी पर है और सबसे दूर 40 हजार 225 किलोमीटर पर है। 
 

इसरो ने यह भी बताया कि ‘आदित्य एल1' की कक्षा में नया बदलाव 10 सितंबर 2023 को रात लगभग ढाई बजे किया जाएगा। ‘आदित्य एल1' देश की पहली स्‍पेस बेस्‍ड ऑब्‍जर्वेट्री है। यह पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन पॉइंट (एल-1) में रहकर सूर्य के बाहरी वातावरण को स्‍टडी करेगी। 
Advertisement

इसी महीने दो तारीख को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से ‘आदित्य एल1' का सफल लॉन्‍च किया गया था। सैटेलाइट के ऑर्बिट में पहला बदलाव 3 सितंबर को किया गया था। अभी इसे कई प्रक्रियाओं से गुजरना है। मिशन के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट इसे सूर्य के नजदीक पहुंचाना होगा। हालांकि जिस एल1 पॉइंट पर ये जाएगा, वह सूर्य और पृथ्‍वी की कुल दूरी का सिर्फ 1 फीसदी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  3. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  5. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  6. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  2. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  3. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  5. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  6. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  8. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  10. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.