878 दिन और 12 घंटे… अंतरिक्ष में रुकने का नया रिकॉर्ड बना, किसका नाम हुआ दर्ज? जानें

New Record in Space : रोस्‍कोस्‍मॉस के एक अंतरिक्ष यात्री ने स्‍पेस में सबसे लंबे समय तक रुकने का नया रिकॉर्ड बनाया है और अपने ही एक साथी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 21:15 IST
ख़ास बातें
  • अंंतरिक्ष में सबसे लंबे वक्‍त तक रुकने का रिकॉर्ड
  • रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनेंको ने बनाया रिकॉर्ड
  • 878 दिन और 12 घंटे पूरे कर लिए हैं अबतक

59 साल के ओलेग ने स्‍पेस में 878 दिन और 12 घंटे से ज्‍यादा का समय बिता लिया है।

Photo Credit: Roscosmos

हाल के कुछ स्‍पेस अभियानों में रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्‍कोस्‍मॉस (Roscosmos) को असफलता मिली है, लेकिन आज भी वह इस सेक्‍टर की बड़ी खिलाड़ी है। रोस्‍कोस्‍मॉस के एक अंतरिक्ष यात्री ने स्‍पेस में सबसे लंबे समय तक रुकने का नया रिकॉर्ड बनाया है और अपने ही एक साथी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। जानकारी के अनुसार, रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनेंको (Oleg Kononenko) अंतरिक्ष में सबसे ज्‍यादा समय तक रुकने वाले यात्री बन गए हैं। 

AFP के अनुसार, 59 साल के ओलेग ने स्‍पेस में 878 दिन और 12 घंटे से ज्‍यादा का समय बिता लिया है। उनके ही सहयोगी गेन्नेडी पदाल्का (Gennady Padalka) ने 2015 में स्‍पेस में 878 दिन, 11 घंटे, 29 मिनट और 48 सेकंड तक रुकने का रिकॉर्ड बनाया था, जो अब टूट गया है।

हालांकि ओलेग कोनेनेंको यह रिकॉर्ड उनकी एक अंतरिक्ष यात्रा में नहीं, बल्कि साल 2008 से अब तक 5 अंतरिक्ष यात्राओं में बना है। गौरतलब है कि अमेरिका समेत रूस व अन्‍य देशों के एस्‍ट्रोनॉट धरती से 400 किलोमीटर ऊपर इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में रुकने के लिए जाते हैं और वहां रहकर स्‍पेस मिशनों को पूरा करते हैं। 

पेशे से इंजीनियर ओलेग ने रूस की स्‍टेट न्‍यूज एजेंसी TASS को बताया कि आईएसएस को लगातार अपग्रेड करने की वजह से आईएसएस की हरेक जर्नी के लिए सावधानी से तैयारी करने की जरूरत होती है। उन्‍होंने कहा कि स्‍पेस में उड़ना उन्‍हें पसंद है। वह रिकॉर्ड बनाने के मकसद से वहां नहीं जाते। ओलेग का कहना था कि वह बचपन से ही एस्‍ट्रोनॉट बनना चाहते थे। 
Advertisement

ओलेग कोनेनेंको की मौजूदा यात्रा की शुरुआत 15 सितंबर 2023 को हुई थी। उन्होंने नासा के अंतरिक्ष यात्री लोरल ओहारा और अपने सहयोगी निकोलाई चूब के साथ उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि जब वह वापस लौटेंगे, अंतरिक्ष में 1 हजार दिन पूरे कर लेंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.