Nasa के स्‍पेसक्राफ्ट की एस्‍टरॉयड से टक्‍कर के बाद एक दिन में पृथ्‍वी के करीब आईं 5 ‘चट्टानी आफतें’

एस्‍टरॉयड (2022 ST7) पृथ्‍वी से महज 25 लाख किलोमीटर दूर रह गया था। 93 फीट साइज का यह एस्‍टरॉयड एक एयरप्‍लेन के साइज था। हालांकि इसकी वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 12:03 IST
ख़ास बातें
  • हाल में नासा ने ग्रह रक्षा परीक्षण को पूरा किया है
  • इसके तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट को एस्‍टरॉयड से टकराया गया
  • इससे भविष्‍य में पृथ्‍वी को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी

एस्‍टरॉयड्स पर वैज्ञानिक आखिरी वक्‍त तक नजर रखते हैं, क्‍योंकि अगर इनकी कक्षा में परिवर्तन हो और ये पृथ्‍वी की ओर बढ़े तो हमारे ग्रह से टकराकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने एस्‍टरॉयड्स के खिलाफ अपने पहले ग्रह रक्षा परीक्षण (planetary defense test) को पूरा कर लिया है। हालांकि इसके डेटा का अध्‍ययन करना बाकी है, लेकिन उम्‍मीद यही की जा रही है कि हम भविष्‍य में पृथ्‍वी को एस्‍टरॉयड्स के हमले से बचा सकेंगे। इस बीच, एस्‍टरॉयड्स का पृथ्‍वी के करीब आना जारी है। बुधवार को 5 एस्‍टरॉयड्स हमारे ग्रह के नजदीक से होकर गुजरे। इनका साइज बस, घर यहां तक कि एयरोप्‍लेन के बराबर था।  

नासा के अनुसार, 28 सितंबर को 5 एस्‍टरॉयड्स ने हमारी पृथ्‍वी के साथ नजदीकी मुकाबला किया। इस दौरान एस्‍टरॉयड (2022 ST7) पृथ्‍वी से महज 25 लाख किलोमीटर दूर रह गया था। 93 फीट साइज का यह एस्‍टरॉयड एक एयरप्‍लेन के साइज था। हालांकि इसकी वजह से पृथ्‍वी को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

एस्‍टरॉयड्स पर वैज्ञानिक आखिरी वक्‍त तक नजर रखते हैं, क्‍योंकि अगर इनकी कक्षा में परिवर्तन हो और ये पृथ्‍वी की ओर बढ़े तो हमारे ग्रह से टकराकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। माना जाता है कि करोड़ाें साल पहले धरती से डायनासोर का सफाया एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी से टकराने की वजह से हुआ था।

एस्‍टरॉयड (2022 ST7) के अलावा पृथ्‍वी का सामना बुधवार को 4 और एस्‍टरॉयड्स, (2022 SZ10), (2022 SO4), (2022 SB11) और (2022 SP1) से भी हुआ। दिलचस्‍प यह है कि इन सभी एस्‍टरॉयड्स को इसी साल खोजा गया है। इनमें से एस्‍टरॉयड (2022 SZ10) साइज में सबसे छोटा है। 32 फीट साइज का यह एस्‍टरॉयड किसी बस के जितना है और इसने करीब 30 लाख किलोमीटर की दूरी से पृथ्‍वी के नजदीक से उड़ान भरी।  
Advertisement

गौरतलब है कि नासा ने सोमवार रात इतिहास रच दिया। पहली बार एक स्‍पेसक्राफ्ट की टक्‍कर एक एस्‍टरॉयड से कराई गई। ऐसा करके नासा ने भविष्‍य में पृथ्‍वी को एस्‍टरॉयड्स के खतरों से बचाने की तकनीक का परीक्षण किया। यह टेस्‍ट सफल रहा है। नासा का डबल एस्‍टरॉयड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट (DART) स्‍पेसक्राफ्ट, पृथ्‍वी से 1.1 करोड़ किलोमीटर दूर डिमोर्फोस नाम के एक एस्‍टरॉयड उपग्रह से टकराया। 
Advertisement

DART स्‍पेसक्राफ्ट की टक्‍कर कितनी प्रभावशाली रही, इस सवाल का जवाब अगले कुछ महीनों में मिल पाएगा। क्‍या इस टक्‍कर ने डिमोर्फोस के प्रक्षेपवक्र (trajectory) को बदला? इस सवाल का जवाब आने में भी अभी वक्‍त लगेगा। फ‍िलहाल बड़ी कामयाबी यही है कि नासा अपने स्‍पेसक्राफ्ट को एस्‍टरॉयड से टकराने में सफल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  8. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  9. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.